CGPSC Pre 2020 Question Paper (GS Paper 1) – विस्तृत व्याख्या सहित हल

CGPSC Pre 2020 Question Paper (GS Paper-1): Detailed Analysis in Hindi

📝 परिचय

इस लेख में हम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) प्रारंभिक परीक्षा 2020 के सामान्य अध्ययन (General Studies) प्रश्न पत्र-1 (सेट-A) का गहन और विस्तृत विश्लेषण करेंगे। हमारा उद्देश्य आपको न केवल CGPSC 2020 के आधिकारिक उत्तर प्रदान करना है, बल्कि प्रत्येक प्रश्न की विस्तृत व्याख्या भी देना है ताकि आप CGPSC परीक्षा के बदलते पैटर्न और प्रश्नों की गहराई को बेहतर ढंग से समझ सकें।

प्रश्न पत्र का संक्षिप्त विश्लेषण (CGPSC Pre 2020)

  • कांसेप्ट-आधारित प्रश्न: इस प्रश्न पत्र में तथ्यों के साथ-साथ गहरी अवधारणात्मक समझ का परीक्षण करने वाले प्रश्नों (जैसे कथन-कारण, बहु-विकल्पीय कथन) की संख्या अधिक थी। इसने पेपर के कठिनाई स्तर को बढ़ाया।
  • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान: छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान का खंड हमेशा की तरह महत्वपूर्ण था। इस बार छत्तीसगढ़ के इतिहास (विद्रोह, राजवंश), प्रशासनिक व्यवस्था, सरकारी योजनाएं और कला-संस्कृति पर विशेष जोर दिया गया था।
  • विविधता और करेंट अफेयर्स: राष्ट्रीय खंड में संविधान, आधुनिक इतिहास, अर्थव्यवस्था और सामान्य विज्ञान के प्रश्न प्रमुख थे। 2020 की समसामयिक घटनाओं (पुरस्कार, नियुक्तियां, सूचकांक) को भी अच्छी तरह से कवर किया गया था।
🔥 महत्वपूर्ण नोट

अपनी तैयारी को परखें: नीचे दिए गए हल प्रश्न पत्र का गहन अध्ययन करने के बाद, आप अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए अंत में दिए गए इंटरैक्टिव क्विज को भी हल कर सकते हैं। प्रश्नों की व्याख्या में दिए गए पुराने प्रश्न पत्रों के लिंक्स को जरूर देखें।

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प को चुनिए: (i) जुलाई 1952 में जे.बी. कृपलानी ने किसान मजदूर प्रजा पार्टी का गठन किया (ii) पी. सी. घोष एवं टी. प्रकाशम किसान मजदूर प्रजा पार्टी से जुड़े हुए थे

  • (A) (i) सही है, लेकिन (ii) गलत है
  • (B) (i) गलत है, लेकिन (ii) सही है
  • (C) (i) एवं (ii) दोनों ही सही हैं
  • (D) (i) एवं (ii) दोनों ही गलत हैं

‘ब्रिटिश इंडियन एसोसियेशन’ के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?

  • (A) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी
  • (B) गोपाल कृष्ण गोखले
  • (C) राधा कान्त देव
  • (D) आनन्द मोहन बोस

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का त्रिपुरी सम्मेलन कब आयोजित हुआ था जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस कांग्रेस के अध्यक्ष मनोनीत किए गए थे?

  • (A) 1936
  • (B) 1937
  • (C) 1938
  • (D) 1939

1920 में आयोजित ‘ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस’ के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता किसने की थी?

  • (A) लाला लाजपत राय
  • (B) बाल गंगाधर तिलक
  • (C) बिपिन चंद्र पाल
  • (D) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी

मगध साम्राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?

  • (A) पाटलिपुत्र पूरब में गंगा नदी से एवं उत्तर में चम्पा नदी से घिरा हुआ था
  • (B) पाटलिपुत्र उत्तर में गंगा नदी से एवं पश्चिम में सोन नदी से घिरा हुआ था
  • (C) पाटलिपुत्र दक्षिण में विंध्य पर्वत से एवं पूरब में गंगा नदी से घिरा हुआ था
  • (D) पाटलिपुत्र दक्षिण में विंध्य पर्वत से एवं पश्चिम में चम्पा नदी से घिरा हुआ था

प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस किस वर्ष कला भवन (शांतिनिकेतन) के प्रिंसिपल बने थे?

  • (A) 1942
  • (B) 1932
  • (C) 1922
  • (D) 1912

लोकसभा एवं विधानसभा में सीटों के आरक्षण से संबंधित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : लोकसभा की 543 निर्वाचित सीटों में से 84 सीटें अनुसूचित जातियों एवं 44 सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं।
  • कथन II : किसी निर्वाचन क्षेत्र को आरक्षित करने का निर्णय परिसीमन आयोग द्वारा लिया जाता है
  • कथन III : परिसीमन आयोग की नियुक्ति लोकसभा के स्पीकर द्वारा की जाती है
  • (A) कथन I एवं II सही हैं, लेकिन कथन III गलत है
  • (B) कथन II एवं III सही हैं, लेकिन कथन I गलत है
  • (C) कथन I एवं III गलत हैं, लेकिन कथन II सही है
  • (D) केवल कथन II सही है

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए: कथन I: 44वें संशोधन अधिनियम, 1978 द्वारा संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया। कथन II: संपत्ति के अधिकार को संविधान के भाग XII में अनुच्छेद 300-A के तहत विधिक अधिकार बना दिया गया।

  • (A) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है
  • (B) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है
  • (C) कथन I एवं कथन II दोनों ही सही हैं
  • (D) कथन I एवं कथन II दोनों ही गलत हैं

जलोढ़ मिट्टी के संदर्भ में नीचे दिए गए चार कथनों में से सही कथन को चुनिए:

  • (A) यह मिट्टी भारत के कुल भू-भाग के करीब 14% हिस्से में पाई जाती है
  • (B) इस मिट्टी में फास्फोरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है
  • (C) यह मिट्टी रेह, थूर, चोपन जैसे नामों से भी जानी जाती है
  • (D) यह मिट्टी उपजाऊ नहीं होती है

नीचे चार नदियों के नाम दिए गए हैं। लम्बाई के दृष्टिकोण से इन नदियों का घटता हुआ क्रम (सबसे लम्बी से आरंभ कर सबसे छोटी तक) क्या होगा? (i) महानदी (ii) कृष्णा (iii) गोदावरी (iv) नर्मदा

  • (A) (iv), (i), (ii), (iii)
  • (B) (ii), (iii), (i), (iv)
  • (C) (i), (ii), (iv), (iii)
  • (D) (iii), (ii), (iv), (i)

जर्मन सिल्वर में सिल्वर कितना प्रतिशत पाया जाता है?

  • (A) 20%
  • (B) 30%
  • (C) 60%
  • (D) इनमें से कोई नहीं

ध्वनि तरंगों से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन कथन सही है/हैं?

  • कथन I : जब हम ठोस से गैसीय अवस्था में जाते हैं तब ध्वनि की गति कम हो जाती है
  • कथन II : किसी भी माध्यम में जैसे ही हम तापमान को कम करते हैं, वैसे ही ध्वनि की गति बढ़ जाती है
  • कथन III : ध्वनि की गति काँच के माध्यम की तुलना में अल्युमिनियम के माध्यम में कम रहती है
  • (A) कथन I एवं II सही हैं
  • (B) कथन II एवं III सही हैं
  • (C) केवल कथन I सही है
  • (D) केवल कथन III सही है

पौधों की वृद्धि के संबंध में निम्नलिखित में से कौन मैक्रोन्यूट्रिएंट है?

  • (A) पोटैशियम
  • (B) जिंक
  • (C) बोरोन
  • (D) क्लोरिन

पारा एक ऐसा विषैला पदार्थ है जो भूमि, जल, वायु एवं खाद्य श्रृंखला को बुरी तरह दूषित कर देता है। निम्नलिखित में से कौन पारा प्रदूषण का स्त्रोत है/के स्रोत हैं?

  • I. कीटनाशक
  • II. डेंटल अमैल्गम फिलिंग्स
  • III. फ्लूरेसेंट लैम्प
  • IV. कोयला-आधारित ताप विद्युत् संयंत्र
  • (A) केवल I
  • (B) केवल II एवं III
  • (C) केवल I एवं III
  • (D) I, II, III एवं IV सभी

किसी उत्तल दर्पण द्वारा अनंत तथा दर्पण के ध्रुव P के बीच रखे बिम्ब के प्रतिबिम्ब की प्रकृति क्या होगी?

  • (A) आभाषी तथा सीधा
  • (B) वास्तविक तथा सीधा
  • (C) वास्तविक तथा उल्टा
  • (D) आभाषी तथा उल्टा

प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया में ए.टी.पी. के कितने अणु ग्लूकोज के प्रत्येक अणु के संश्लेषण में शामिल रहते हैं?

  • (A) 16
  • (B) 18
  • (C) 20
  • (D) 24

सूची-I (अंतरराज्य जल विवाद) का मिलान सूची-II (शामिल राज्यों की संख्या) से कीजिए।

  • (a) महादायी जल विवाद – (i) 3
  • (b) गोदावरी जल विवाद – (ii) 5
  • (c) नर्मदा जल विवाद – (iii) 4
  • (d) महानदी जल विवाद – (iv) 2
  • (A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
  • (B) (a)-(ii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(iii)
  • (C) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)
  • (D) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(i), (d)-(ii)

निम्नलिखित में से किसका/किन लोगों का स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रिमंडल (1947) का पोर्टफोलियो उनके अंतरिम सरकार (1946) के पोर्टफोलियो से भिन्न था?

  • (i) जगजीवन राम
  • (ii) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • (iii) सी. एच. भाभा
  • (iv) सरदार बलदेव सिंह
  • (A) केवल (i)
  • (B) केवल (iii)
  • (C) केवल (i) एवं (iii)
  • (D) (i), (ii), (iii) एवं (iv) सभी

निम्नलिखित में से कौन संवैधानिक निकाय है/हैं?

  • (i) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
  • (ii) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग
  • (iii) राष्ट्रीय जाँच एजेन्सी
  • (iv) राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण
  • (A) केवल (i) एवं (iii)
  • (B) केवल (i) एवं (ii)
  • (C) केवल (ii)
  • (D) (i), (ii), (iii) एवं (iv) सभी

सूची-I (राज्य) का मिलान सूची-II (2019 तक राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की संख्या) से कीजिए।

  • (a) मणिपुर – (i) 8
  • (b) उत्तर प्रदेश – (ii) 10
  • (c) बिहार – (iii) 9
  • (d) ओडिशा – (iv) 6
  • (A) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
  • (B) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
  • (C) (a)-(iii), (b)-(iv), (c)-(ii), (d)-(i)
  • (D) (a)-(iv), (b)-(i), (c)-(ii), (d)-(iii)

किसी पार्टी को एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता तभी मिल सकती है जब:

  • (i) वह संबंधित राज्य के किसी आम विधानसभा चुनाव में पड़े कुल वैध मतों का 6% प्राप्त कर पाई हो
  • (ii) वह संबंधित राज्य के किसी आम विधानसभा चुनाव में 2 सीटें जीत पाई हो
  • (A) केवल (i)
  • (B) केवल (ii)
  • (C) केवल (i) एवं (ii)
  • (D) न तो (i) और न ही (ii)

आधुनिक युग के प्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का जन्म किस वर्ष हुआ था?

  • (A) 1848
  • (B) 1858
  • (C) 1868
  • (D) 1878

सौर मण्डल से संबंधित निम्नलिखित कथनों में से कौन सही हैं?

  • I. बुध ग्रह सौर मण्डल का सबसे गरम ग्रह है
  • II. शनि का उपग्रह गैनिमीड सौर मण्डल का सबसे बड़ा उपग्रह है
  • III. नेपच्यून उपशून्य तापमान वाले मिथेन गैस के वलयों से घिरा रहता है
  • IV. फोबस एवं डाइमस मंगल के दो उपग्रह हैं
  • (A) केवल I एवं II सही हैं
  • (B) केवल II एवं III सही हैं
  • (C) केवल III एवं IV सही हैं
  • (D) I, II, III एवं IV सभी सही हैं

उर्ध्वाधर तल (एलिवेशन) एवं क्षैतिज तल (एजिमथ) में कोणीय दूरी को मापने में प्रयुक्त होने वाला यंत्र है:

  • (A) बेवेल प्रोट्रैक्टर
  • (B) अल्टीमीटर
  • (C) सिनक्लाइन
  • (D) थियोडोलाइट

जूट की खेती के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

  • I. जूट एक रबी फसल है
  • II. जूट की फसल के लिए उच्च तापमान सहित आर्द्र जलवायु की जरूरत पड़ती है
  • III. भारत में जूट की खेती मुख्य रूप से देश के पूर्वी क्षेत्र में सीमित है
  • (A) केवल I सही है
  • (B) केवल II और III सही हैं
  • (C) केवल I और II सही हैं
  • (D) केवल I और III सही हैं

आई.आर.डी.ए.आई. ने किसकी अध्यक्षता में स्टैण्डर्ड साइबर लाइअॅबिलिटी इन्स्योरेन्स प्रोडक्ट की आवश्यकता की जाँच हेतु एक पैनेल का गठन किया है?

  • (A) प्रवीण कुटुम्बे
  • (B) पी. उमेश
  • (C) के. गणेश
  • (D) टी. एल. अलमेलु

भारतीय नौ सेना का कौन-सा जहाज मिशन सागर-III के तहत दिसम्बर, 2020 में मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 15 टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री के साथ हो ची मिन्ह सिटी के न्हा रोंग बंदरगाह पर पहुँचा था?

  • (A) आई.एन.एस. कलवरी
  • (B) आई.एन.एस. शंकुल
  • (C) आई.एन.एस. किल्तान
  • (D) आई.एन.एस. घड़ियाल

यू.एन.डी.पी. द्वारा किस भारतीय को एस.डी.जी. ‘स्पेशल ह्यूमनिटेरियन एक्शन अवार्ड’ प्रदान किया गया है?

  • (A) ए. आर. रहमान
  • (B) कंगना रनौत
  • (C) जाधव फायेंग
  • (D) सोनू सूद

किस क्रिकेट खिलाड़ी को ‘आई.सी.सी. मेन्स टेस्ट प्लेयर ऑफ द डिकेड’ घोषित किया गया है?

  • (A) विराट कोहली
  • (B) केन विलियम्सन
  • (C) स्टीव स्मिथ
  • (D) कुमार संगकारा

गिरीश चंद्र मुर्मू बने हैं भारत के:

  • (A) 12वें नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
  • (B) 13वें नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
  • (C) 14वें नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक
  • (D) 15वें नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक

यूनेस्को के ‘लैंडस्केप सिटी प्रोग्राम’ के तहत दिसम्बर, 2020 में मध्य प्रदेश के किन दो शहरों को ‘विश्व धरोहर’ वाले शहरों की सूची में शामिल कर लिया गया है?

  • (A) इन्दौर, ग्वालियर
  • (B) ओरछा, ग्वालियर
  • (C) भोपाल, रीवा
  • (D) भोपाल, इन्दौर

अनिता आनंद को किस पुस्तक के लिए पेन हेसल-टिल्टमैन प्राइज़ फॉर हिस्ट्री, 2020 प्रदान किया गया है?

  • (A) कोहिनूर
  • (B) द पेशेंट अॅसैसिन
  • (C) द ब्यूटी गेम
  • (D) काबुल ब्लॉग्स

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस द्वारा जलवायु परिवर्तन पर बनाए गए अपने नए युवा परामर्शदाता समूह में किस भारतीय को रखा गया है?

  • (A) सुमिता नारायण
  • (B) वन्दना शिव
  • (C) अर्चना सोरेंग
  • (D) वैशाली बनर्जी

विश्व अर्थशास्त्रीय मंच के वैश्विक लिंग अंतर सूचकांक, 2020 में भारत का कौन-सा स्थान है?

  • (A) 109वाँ
  • (B) 110वाँ
  • (C) 111वाँ
  • (D) 112वाँ

भारतीय संविधान के किस संशोधन में वनों को राज्य सूची से समवर्ती सूची में स्थानांतरित कर दिया गया?

  • (A) 41वाँ
  • (B) 42वाँ
  • (C) 43वाँ
  • (D) 45वाँ

निम्नलिखित में से किन देशों ने ‘नामा-11’ का गठन किया है?

  • (A) विकसित देश
  • (B) विकासशील देश
  • (C) कम विकसित देश
  • (D) विकासशील एवं कम विकसित देश

‘पेपर गोल्ड’ पद का आशय है:

  • (A) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आई.एम.एफ.) का विशेष आहरण अधिकार (एस.डी.आर.)
  • (B) विशेष निर्वाह अधिकार
  • (C) सोने से जुड़ी मुद्राएँ
  • (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

‘ग्रीनहाउस प्रभाव’ में योगदान देने वाले निम्नलिखित का घटता हुआ क्रम क्या होगा?

  • (A) CO₂ > CH₄ > CFCs > N₂O
  • (B) CH₄ > CO₂ > CFCs > N₂O
  • (C) CO₂ > CFCs > CH₄ > N₂O
  • (D) CO₂ > CH₄ > N₂O > CFCs

क्षेत्रफल की दृष्टि से निम्नलिखित जीवमंडल संरक्षण क्षेत्रों का घटता हुआ क्रम क्या होगा?

  • (A) सुंदरवन, मन्नार की खाड़ी, पचमढ़ी, कंचनजंगा
  • (B) मन्नार की खाड़ी, सुंदरवन, पचमढ़ी, कंचनजंगा
  • (C) मन्नार की खाड़ी, सुंदरवन, कंचनजंगा, पचमढ़ी
  • (D) सुंदरवन, पचमढ़ी, कंचनजंगा, मन्नार की खाड़ी

‘अम्ल वर्षा’ में निम्नलिखित होते हैं:

  • (A) एसिटिक एसिड एवं फॉस्फोरिक एसिड
  • (B) एसिटिक एसिड एवं सल्फ्यूरिक एसिड
  • (C) नाइट्रिक एसिड एवं सल्फ्यूरिक एसिड
  • (D) हाइड्रोजन क्लोराइड एवं एसिटिक एसिड

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : शुद्ध घरेलू उत्पाद = सकल घरेलू उत्पाद + मूल्याह्रास
  • कथन II : प्रति व्यक्ति आय = शुद्ध घरेलू उत्पाद / राष्ट्र की कुल जनसंख्या
  • कथन III : विश्व की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना करने हेतु शुद्ध घरेलू उत्पाद सकल घरेलू उत्पाद की अपेक्षा बेहतर मात्रिक है
  • (A) कथन I, II एवं III सभी सही हैं
  • (B) केवल कथन I एवं II सही हैं
  • (C) केवल कथन II एवं III सही हैं
  • (D) केवल कथन III सही है

कैबिनेट समितियों से संबंधित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : संविधान में कैबिनेट समितियों का उल्लेख नहीं है
  • कथन II : कैबिनेट समितियाँ प्रधानमंत्री द्वारा गठित की जाती हैं
  • कथन III : यदि प्रधानमंत्री समिति के सदस्य हों, तो यह आवश्यक नहीं कि वे समिति के अध्यक्ष हों
  • कथन IV : संसदीय मामलों की समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं
  • (A) कथन I एवं II सही हैं, लेकिन कथन III एवं IV गलत हैं
  • (B) कथन II एवं III सही हैं, लेकिन कथन I एवं IV गलत हैं
  • (C) कथन I, II एवं III सही हैं, लेकिन कथन IV गलत है
  • (D) कथन I, II एवं IV सही हैं, लेकिन कथन III गलत है

जैन साहित्य से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सटीक विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : श्वेताम्बर धर्मसूत्र में 12 अंग शामिल हैं
  • कथन II : श्वेताम्बर परम्परा के अनुसार इन अंगों का संकलन वल्लभी में आयोजित एक धर्मसभा में किया गया था
  • (A) कथन I एवं कथन II दोनों ही सही हैं
  • (B) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है
  • (C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है
  • (D) कथन I एवं कथन II दोनों ही गलत हैं

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : कपिल सांख्य पद्धति के सबसे पुराने प्रणेता हैं
  • कथन II : कपिल यह बताते हैं कि किसी व्यक्ति का जीवन प्रकृति की शक्तियों द्वारा गढ़ा जाता है, किसी दैवी सत्ता द्वारा नहीं
  • (A) कथन I एवं कथन II दोनों ही सही हैं
  • (B) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है
  • (C) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है
  • (D) कथन I एवं कथन II दोनों ही गलत हैं

‘भूकम्पीय छाया क्षेत्र’ से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : एक भूकम्प का छाया क्षेत्र दूसरे भूकम्प के छाया क्षेत्र से सर्वथा भिन्न होता है
  • कथन II : भूकम्पलेखी, भूकम्प-अधिकेन्द्र से 105° के बाहर किसी भी दूरी पर ‘P’ एवं ‘S’ दोनों तरंगों का अभिलेखन करते हैं
  • (A) कथन I एवं कथन II दोनों ही सही हैं
  • (B) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है
  • (C) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है
  • (D) कथन I एवं कथन II दोनों ही गलत हैं

अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में निम्नलिखित में से कौन-सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार मैच की दोनों ही पारियों में शून्य पर आउट हुआ है?

  • (A) सनत जयसूर्या
  • (B) मुथैया मुरलीधरन
  • (C) सी. एस. मार्टिन
  • (D) स्टीफेन फ्लेमिंग

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए और सही विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : भारत को 20 कृषि-जलवायु प्रदेशों में बाँटा गया है
  • कथन II : भारत को 15 कृषि-पारिस्थितिकी प्रदेशों में बाँटा गया है
  • कथन III : पश्चिमी हिमालय शीत-शुष्क पारिस्थितिकी प्रदेश का कवरेज क्षेत्र पश्चिमी हिमालय प्रदेश के कवरेज क्षेत्र से ज्यादा है
  • (A) केवल कथन I सही है
  • (B) कथन I, II एवं III सभी गलत हैं
  • (C) कथन II एवं III सही हैं
  • (D) केवल कथन III सही है

उस सही विकल्प को चुनिए जो निम्नलिखित पाइपलाइन परिवहनों को उनकी लम्बाई के घटते क्रम में दर्शाता है:

  • (i) सलाया – कोयली – मथुरा पाइपलाइन
  • (ii) हजीरा – बीजापुर – जगदीशपुर गैस पाइपलाइन
  • (iii) जामनगर – लोनी (एल.पी.जी.) पाइपलाइन
  • (iv) कांडला – भटिण्डा पाइपलाइन
  • (A) (i) > (ii) > (iii) > (iv)
  • (B) (ii) > (iii) > (i) > (iv)
  • (C) (iii) > (ii) > (iv) > (i)
  • (D) (ii) > (iii) > (iv) > (i)

मुगल सम्राट अकबर से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर चुनिए:

  • कथन I : ‘तानसेन’ रामबली पाण्डेय को मुगल सम्राट अकबर द्वारा प्रदान की गई पदवी थी
  • कथन III : अबुल फजल ‘आइन-ए-अकबरी’ के लेखक थे
  • कथन IV : राजा टोडरमल अकबर की सेना के प्रधान सेनापति थे
  • (A) केवल कथन I सही है
  • (B) केवल कथन II सही है
  • (C) केवल कथन III सही है
  • (D) कथन I एवं II सही हैं

भारत की लोक चित्रकलाओं से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर को चुनिए:

  • कथन I : पट्टचित्र चित्रकलाओं की विषय-वस्तु जगन्नाथ एवं वैष्णव संप्रदाय से प्रभावित हैं
  • कथन III : पिथोरा चित्रकलाएँ गुजरात एवं मध्य प्रदेश की कुछ जनजातियों द्वारा बनाई जाती हैं
  • (A) कथन I एवं II सही हैं
  • (B) केवल कथन II सही है
  • (C) केवल कथन I एवं III सही हैं
  • (D) सभी कथन सही हैं

‘कुरुसपाल शिलालेख’ में किस राजा के बारे में जानकारी मिलती है?

  • (A) हर्षगुप्त
  • (B) महाप्रवरराज
  • (C) सोमेश्वर प्रथम
  • (D) महाशिवगुप्त बालार्जुन

‘चित्रांगदपुर’ को किस राजवंश ने राजधानी बनाया?

  • (A) चेदि राजवंश
  • (B) पाण्डु राजवंश
  • (C) कल्चुरि राजवंश
  • (D) मौर्य राजवंश

रतनपुर के किस राजा के कार्यकाल में मराठा सेनापति भास्कर पंत ने आक्रमण किया था?

  • (A) रत्नराज
  • (B) रघुनाथ सिंह
  • (C) पृथ्वीदेव प्रथम
  • (D) अमर सिंह

सन् 1855 में छत्तीसगढ़ के डिप्टी कमिश्नर कौन थे?

  • (A) इलियट
  • (B) जेन्किन्स
  • (C) कैप्टन मासन
  • (D) चिशम

‘झण्डा सत्याग्रह’ बिलासपुर में कब प्रारंभ हुआ?

  • (A) 1 जनवरी, 1923
  • (B) 18 मार्च, 1922
  • (C) 15 सितंबर, 1924
  • (D) 31 मार्च, 1923

15 अगस्त, 1947 को दुर्ग में ध्वजारोहण किसके द्वारा किया गया?

  • (A) पं. रविशंकर शुक्ल
  • (B) श्री आर. के. पाटिल
  • (C) श्री घनश्याम गुप्ता
  • (D) पं. रामगोपाल तिवारी

छत्तीसगढ़ में असहयोग आंदोलन के दौरान बहिष्कार स्वरूप बैरिस्टर नगेन्द्रनाथ दे ने किस उपाधि का त्याग किया था?

  • (A) खान साहब
  • (B) राय बहादुर
  • (C) राय साहब
  • (D) लोकप्रिय

छत्तीसगढ़ की लाल एवं पीली मिट्टियाँ निम्नलिखित में से किस तरह की चट्टानों पर विकसित हुईं हैं?

  • (A) ग्रेनाइट सिस्ट
  • (B) बसाल्ट
  • (C) बलुआ-पत्थर
  • (D) चूना-पत्थर

छत्तीसगढ़ में पाई जाने वाली निम्नलिखित वृक्ष प्रजातियों में से कौन-सा राष्ट्रीयकृत वृक्ष सूची में शामिल है?

  • (A) साल
  • (B) सागौन
  • (C) खैर
  • (D) उपरोक्त सभी

छत्तीसगढ़ में 2001 से 2011 के मध्य दशकीय जनसंख्या की वृद्धि दर कितनी है?

  • (A) 45.3%
  • (B) 18.06%
  • (C) 22.59%
  • (D) 4.53%

छत्तीसगढ़ की निम्नलिखित मिट्टियों के स्थानीय नाम में से कौन-सा सही नहीं है?

  • (A) पीली चिकनी मिट्टी : मटासी
  • (B) काली मिट्टी : कन्हार
  • (C) काली एवं पीली मिट्टी का मिश्रण : कच्छार
  • (D) अनुपजाऊ लेटराइट मिट्टी : भाटा

ई-पंचायत पुरस्कार (2020) के अंतर्गत पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए ‘आई.सी.टी.’ के उपयोग में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में कौन-सा स्थान मिला?

  • (A) पहला
  • (B) दूसरा
  • (C) तीसरा
  • (D) चौथा

निम्नलिखित में से छत्तीसगढ़ का कौन-सा कृषि-जलवायु क्षेत्र सबसे कम वर्षा प्राप्त करता है?

  • (A) छत्तीसगढ़ का मैदान
  • (B) बस्तर का पठार
  • (C) उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र
  • (D) उपरोक्त में से कोई नहीं

निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर सही उत्तर चिन्हित कीजिए: (i) छत्तीसगढ़ में वर्षा अधिकांशतः दक्षिण-पूर्वी मानसूनी हवाओं द्वारा होती है (ii) छत्तीसगढ़ का अधिकांश भाग समशीतोष्ण जलवायु के अंतर्गत है (iii) छत्तीसगढ़ में तापमान के वितरण को समुद्र की निकटता एवं समुद्र सतह से ऊँचाई मुख्य रूप से प्रभावित करती हैं

  • (A) केवल (i) एवं (ii) सही हैं
  • (B) केवल (i) एवं (iii) सही हैं
  • (C) केवल (ii) एवं (iii) सही हैं
  • (D) (i), (ii) एवं (iii) तीनों सही हैं

किन दो वर्षों में छत्तीसगढ़ राज्य की कृषि उत्पादन की वृद्धि दर (स्थिर भाव पर) ऋणात्मक दर्ज की गई थी?

  • (A) 2015-16 एवं 2016-17
  • (B) 2012-13 एवं 2017-18
  • (C) 2015-16 एवं 2017-18
  • (D) 2017-18 एवं 2018-19

निम्नलिखित में से छत्तीसगढ़ राज्य का कौन-सा वन-वृत्त वनों की उपलब्धता की दृष्टि से सबसे बड़ा है?

  • (A) बिलासपुर वन-वृत्त
  • (B) सरगुजा वन-वृत्त
  • (C) बस्तर वन-वृत्त
  • (D) रायपुर वन-वृत्त

इकलामा लौह अयस्क क्षेत्र किस जिले में स्थित है?

  • (A) राजनांदगाँव
  • (B) काँकेर
  • (C) दुर्ग
  • (D) कबीरधाम

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार छत्तीसगढ़ में पुरुष साक्षरता दर (%) है:

  • (A) 81.45
  • (B) 80.45
  • (C) 79.45
  • (D) 78.45

बीजापुर जिले में किस समूह की चट्टानें पायी जाती हैं?

  • (A) कड़प्पा शैल समूह
  • (B) गोण्डवाना शैल समूह
  • (C) धारवाड़ शैल समूह
  • (D) विन्ध्यन शैल समूह

छत्तीसगढ़ में किन हवाओं से वर्षा होती है?

  • (A) उत्तर-पश्चिमी मानसून
  • (B) दक्षिण-पश्चिमी मानसून
  • (C) उत्तर-पूर्वी मानसून
  • (D) दक्षिण-पूर्वी मानसून

छत्तीसगढ़ राज्य को वर्ष 2018-19 में खनिज से कितनी राशि (करोड़ रु. में) राजस्व के रूप में प्राप्त हुई?

  • (A) 6110.23
  • (B) 4911.41
  • (C) 5967.21
  • (D) 5822.23

छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना किस तिथि को प्रारम्भ हुई?

  • (A) 1 अगस्त, 2020
  • (B) 1 जुलाई, 2020
  • (C) 20 जुलाई, 2020
  • (D) 21 अगस्त, 2020

किस योजना के माध्यम से नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी का अभियान छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किया गया है?

  • (A) पशुधन मित्र योजना
  • (B) पौनी पसारी योजना
  • (C) किसान न्याय योजना
  • (D) सुराजी गाँव योजना

छत्तीसगढ़ राज्य में वर्तमान में कितनी कृषि उपज मंडियाँ कार्यरत हैं? (2020 के संदर्भ में)

  • (A) 118
  • (B) 69
  • (C) 112
  • (D) 72

छत्तीसगढ़ प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली हवाएँ कहलाती हैं:

  • (A) चिनुक
  • (B) सिरॉको
  • (C) चक्रवात
  • (D) लू

‘ढुकु विवाह’ किस जनजाति में प्रचलित है?

  • (A) पण्डो
  • (B) कोरवा
  • (C) मुरिया
  • (D) कमार

‘छत्तीसगढ़ी लोकसाहित्य का अध्ययन’ के रचनाकार कौन हैं?

  • (A) डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा
  • (B) डॉ. चित्तरंजन
  • (C) दयाशंकर शुक्ल
  • (D) डॉ. विनय कुमार पाठक

बहुरा चौथ का पर्व कब मनाया जाता है?

  • (A) भादो कृष्ण चतुर्थी
  • (B) भादो शुक्ल चतुर्थी
  • (C) क्वार कृष्ण चतुर्थी
  • (D) क्वार शुक्ल चतुर्थी

खम्ब स्वाँग किस जनजाति के द्वारा किया जातां है?

  • (A) कोरकू
  • (B) मुरिया
  • (C) खड़िया
  • (D) मुण्डा

किस जनजाति के युवागृह को ‘गीतुओना’ कहा जाता है?

  • (A) उराँव
  • (B) कमार
  • (C) बिरहोर
  • (D) बैगा

निम्नलिखित में से कौन ‘भरथरी गायन’ के लिए प्रसिद्ध है?

  • (A) श्रीमती ममता चंद्राकर
  • (B) श्रीमती सुरूजबाई खांडे
  • (C) श्रीमती तीजन बाई
  • (D) सुश्री ऋतु वर्मा

छत्तीसगढ़ के लोकगीतों का राजा किस गीत को कहा जाता है?

  • (A) ददरिया
  • (B) भरथरी
  • (C) पंथी
  • (D) चंदैनी गायन

साहित्यकार जगन्नाथ प्रसाद भानु की प्रथम कृति थी:

  • (A) तुलसी तत्व प्रकाश
  • (B) रस रत्नाकर
  • (C) छन्द सारावली
  • (D) छन्द प्रभाकर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कौन-सी जाति धातु मूर्तिकला का कार्य करती है?

  • (A) घड़वा
  • (B) झारा
  • (C) मलार
  • (D) इनमें से कोई नहीं

हलषष्ठी त्यौहार क्यों मनाया जाता है?

  • (A) अच्छी फसल के लिए
  • (B) पति की दीर्घायु के लिए
  • (C) पुत्र की दीर्घायु के लिए
  • (D) सुख-संपत्ति के लिए

बिलासपुर में ‘राउत नाचा’ का प्रारंभ कब हुआ था?

  • (A) 1998
  • (B) 2001
  • (C) 2008
  • (D) 1978

छत्तीसगढ़ में देहरौरी व्यंजन कब बनाया जाता है?

  • (A) दीपावली
  • (B) विवाह
  • (C) नवाखाई
  • (D) पितृपक्ष

गणतंत्र दिवस परेड 2020 में दिल्ली राजपथ पर छत्तीसगढ़ की झाँकी में किस लोकनृत्य की प्रस्तुति की गई थी?

  • (A) ककसार नृत्य
  • (B) पंथी नृत्य
  • (C) सुआ नृत्य
  • (D) गौरा नृत्य

निम्नलिखित पेय पदार्थों में कौन-सा जनजातीय पेय पदार्थ नहीं है?

  • (A) कोसमा
  • (B) धेरसा
  • (C) हड़िया
  • (D) ताड़ी

2018 विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की निर्वाचित महिला विधायकों को उनकी विधानसभा सीट से सुमेलित कीजिए।

  • (a) ममता चन्द्राकर – (i) तखतपुर
  • (b) रश्मि सिंह – (ii) धमतरी
  • (c) इंदु बंजारे – (iii) पण्डरिया
  • (d) रंजना साहू – (iv) पामगढ़
  • (A) (a)-(iii), (b)-(i), (c)-(iv), (d)-(ii)
  • (B) (a)-(ii), (b)-(iii), (c)-(i), (d)-(iv)
  • (C) (a)-(i), (b)-(ii), (c)-(iii), (d)-(iv)
  • (D) (a)-(iv), (b)-(iii), (c)-(ii), (d)-(i)

छत्तीसगढ़ के इतिहास की निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए और सही कालानुक्रम चुनें।

  • (i) हल्बा विद्रोह
  • (ii) परलकोट के जमींदार गेंद सिंह को फाँसी
  • (iii) सिपाही विद्रोह की शुरुआत
  • (iv) छत्तीसगढ़ में मराठों का आक्रमण
  • (vii) शहीद वीर नारायण सिंह को फाँसी
  • (A) (i), (iv), (ii), (iii), (vii)
  • (B) (iv), (i), (ii), (vii), (iii)
  • (C) (iv), (ii), (i), (vii), (iii)
  • (D) (iv), (i), (ii), (iii), (vii)

छत्तीसगढ़ का वह विद्रोह कौन-सा है जिसे ‘बस्तर का मुक्ति संग्राम’ के नाम से भी जाना जाता है?

  • (A) कोल विद्रोह
  • (B) लिंगागिरी विद्रोह
  • (C) तारापुर विद्रोह
  • (D) परलकोट विद्रोह

‘बोधघाट परियोजना’ से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही उत्तर को चुनिए:

  • कथन I : यह इन्द्रावती नदी पर स्थित है
  • कथन II : इस परियोजना से लाभ पाने वाले जिले दंतेवाड़ा, सुकमा एवं बीजापुर होंगे
  • कथन IV : इस परियोजना की प्रस्तावित विद्युत्-उत्पादन क्षमता 300 मेगावाट है
  • (A) केवल कथन I सही है
  • (B) केवल कथन I एवं II सही हैं
  • (C) केवल कथन I एवं IV सही हैं
  • (D) सभी चारों कथन सही हैं

‘मांदर’ किस वर्ग का वाद्ययंत्र है?

  • (A) तत
  • (B) वितत
  • (C) घन
  • (D) सुषिर

छत्तीसगढ़ के किन दो खो-खो खिलाड़ियों का चयन ‘नेशनल ट्रेनिंग कैंप’ के लिए किया गया है?

  • (A) (i) एवं (ii)
  • (B) (i) एवं (iii)
  • (C) (ii) एवं (iii)
  • (D) (ii) एवं (iv)

छत्तीसगढ़ में चितवाडोंगरी के शैलचित्रों की खोज सर्वप्रथम किसने की थी?

  • (A) जे. आर. कांबले एवं रमेन्द्रनाथ मिश्र
  • (B) भगवानसिंह बघेल एवं रमेन्द्रनाथ मिश्र
  • (C) भगवानसिंह बघेल एवं अरुण कुमार शर्मा
  • (D) अरुण कुमार शर्मा एवं विष्णु श्रीधर वाकणकर

‘चकमक अभियान और सजग कार्यक्रम’ किस विभाग की योजना है?

  • (A) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
  • (B) महिला एवं बाल विकास विभाग
  • (C) स्कूल शिक्षा विभाग
  • (D) लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : कांगेर घाटी एक राष्ट्रीय उद्यान है
  • कथन II : कांगेर घाटी एक जीवमंडल संरक्षण क्षेत्र (बायोस्फियर रिजर्व) नहीं है
  • कथन III : कांगेर घाटी तीरथगढ़ जलप्रपात से आरम्भ कर पूर्व में ओड़िशा की सीमा कोलाब नदी तक फैला हुआ है
  • (A) कथन I एवं III सही हैं, लेकिन कथन II गलत है
  • (B) कथन II एवं III सही हैं, लेकिन कथन I गलत है
  • (C) कथन I सही है, लेकिन कथन II एवं III गलत हैं
  • (D) कथन I एवं II सही हैं, लेकिन कथन III गलत है

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : प्रफुल्ल कुमारी देवी छत्तीसगढ़ की द्वितीय महिला शासक थीं
  • कथन II : प्रफुल्ल कुमारी देवी का राज्याभिषेक सन् 1916 में हुआ था
  • कथन III : राज्याभिषेक के समय प्रफुल्ल कुमारी देवी की आयु 12 वर्ष थी
  • (A) कथन I एवं II सही हैं
  • (B) कथन I, II एवं III सभी गलत हैं
  • (C) केवल कथन III सही है
  • (D) केवल कथन I सही है

महानदी का मैदान निम्नलिखित में फैला हुआ है:

  • (A) उत्तरी छत्तीसगढ़
  • (B) मध्य छत्तीसगढ़
  • (C) दक्षिणी छत्तीसगढ़
  • (D) उपर्युक्त सभी

निष्कर्ष (Conclusion)

निष्कर्ष (Conclusion)

CGPSC Pre 2020 का सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र एक संतुलित लेकिन चुनौतीपूर्ण पेपर था। इसमें कथन-आधारित प्रश्नों की अधिकता ने उम्मीदवारों की गहन वैचारिक समझ का परीक्षण किया। इस प्रश्न पत्र का विश्लेषण यह स्पष्ट करता है कि केवल तथ्यों को रटना ही काफी नहीं है, बल्कि विषयों को गहराई से समझना और उन्हें वर्तमान घटनाओं से जोड़ना भी आवश्यक है।

छत्तीसगढ़ और भारत दोनों खंडों से लगभग बराबर संख्या में प्रश्न पूछे गए, जो एक व्यापक तैयारी की आवश्यकता को रेखांकित करता है। हमें उम्मीद है कि यह विस्तृत विश्लेषण आपको आगामी परीक्षाओं के लिए एक प्रभावी रणनीति बनाने में मदद करेगा।

विश्वसनीय स्रोत और संदर्भ

ℹ️ विश्वसनीय स्रोत और संदर्भ

इस प्रश्न पत्र के उत्तरों और व्याख्याओं को तैयार करने के लिए निम्नलिखित स्रोतों का उपयोग किया गया है ताकि आपको सबसे सटीक जानकारी मिल सके:

  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी आधिकारिक मॉडल उत्तर कुंजी।
  • छत्तीसगढ़ वृहद संदर्भ और अन्य मानक प्रकाशन।
  • भारत की राजव्यवस्था – एम. लक्ष्मीकांत।
  • भारत और छत्तीसगढ़ का आर्थिक सर्वेक्षण (2020-21)।
  • एनसीईआरटी (NCERT) की मानक पाठ्यपुस्तकें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

📲 इस लेख को शेयर करें:

🚀 हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

लेटेस्ट अपडेट्स और फ्री नोट्स के लिए फॉलो करें:

अपनी तैयारी को नई उड़ान दें!

ज्ञान और मार्गदर्शन के इस सफर में अकेला महसूस न करें। हमारे समुदाय से जुड़ें:

हमारे अन्य उपयोगी ब्लॉग्स:

Paisa Blueprint | Desh Samvad

Leave a Comment