CGPSC Pre 2019 Question Paper 1 (GS): हल प्रश्न पत्र और विस्तृत विश्लेषण

CGPSC Pre 2019 Question Paper 1 Solution (GS Paper-1): Detailed Analysis in Hindi

इस लेख में हम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) प्रारंभिक परीक्षा 2019 के सामान्य अध्ययन (General Studies) प्रश्न पत्र-1 (सेट-B) का गहन और विस्तृत विश्लेषण करेंगे। हमारा उद्देश्य आपको न केवल CGPSC 2019 के आधिकारिक उत्तर प्रदान करना है, बल्कि प्रत्येक प्रश्न की संतुलित और प्रासंगिक व्याख्या भी देना है ताकि आप CGPSC परीक्षा के बदलते पैटर्न और प्रश्नों की गहराई को बेहतर ढंग से समझ सकें।

प्रश्न पत्र का संक्षिप्त विश्लेषण (CGPSC Pre 2019)

  • समसामयिकी का बढ़ता प्रभाव: इस प्रश्न पत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स का वेटेज काफी अधिक था। 2019 की प्रमुख घटनाओं जैसे नोबेल पुरस्कार, बजट, नई नियुक्तियों और योजनाओं से सीधे प्रश्न पूछे गए, जो यह दर्शाता है कि तैयारी के लिए समसामयिक घटनाओं पर पकड़ बनाना कितना अनिवार्य है।
  • छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान: परंपरागत रूप से, छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान का खंड मजबूत रहा। इस बार इतिहास (शरभपुरीय, कलचुरि वंश), भूगोल, और राज्य सरकार की हालिया योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया था।
  • विविध विषय: भारतीय दर्शन (लोकायत, स्याद्वाद) से पूछे गए प्रश्न इस पेपर की एक अनूठी विशेषता थी। इसके अलावा, विज्ञान, पर्यावरण, संविधान और अर्थव्यवस्था के मूलभूत सिद्धांतों से भी प्रश्न शामिल थे।

अपनी तैयारी को परखें: इस प्रश्न पत्र का गहन अध्ययन करने के बाद, आप अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए इसका इंटरैक्टिव क्विज भी हल कर सकते हैं, जिसे हम जल्द ही अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएंगे।

भारत में अक्टूबर 2019 से महारत्न कंपनियों की संख्या कितनी है?

  • (A) 08
  • (B) 09
  • (C) 10
  • (D) 12

सर्वप्रथम डिजिटल इकोनॉमी रिपोर्ट 2019 किसके द्वारा जारी किया गया?

  • (A) विश्व बैंक
  • (B) नीति आयोग
  • (C) विश्व आर्थिक फोरम
  • (D) अंकटाड

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार राज्यों की सीमाओं को बदलने के लिए _____ सहमति की आवश्यकता है।

  • (A) राज्य के विधानसभा सदन की
  • (B) राज्य के मुख्यमंत्री की
  • (C) राज्य की
  • (D) राज्य की नहीं

केन्द्रीय बजट 2019-20 में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों जिसमें एयर इंडिया भी शामिल है, के विनिवेश से कितनी राशि का लक्ष्य रखा गया है?

  • (A) ₹ 90,000 करोड़
  • (B) ₹ 1,05,000 करोड़
  • (C) ₹ 1,50,000 करोड़
  • (D) ₹ 1,95,000 करोड़

निम्न में से कौन जैव-उर्वरक के रूप में उपयोग होता है?

  • (A) राइज़ोबियम
  • (B) नील-हरित शैवाल
  • (C) ऐज़ोला
  • (D) उपरोक्त सभी

न्यूटन के गति का पहला नियम जाना जाता है:

  • (A) गुरुत्वाकर्षण
  • (B) जड़ता का नियम
  • (C) संवेग के संरक्षण का नियम
  • (D) ऊर्ध्वाधर गति

वस्तु एवं सेवा कर (GST) में निम्नांकित में से कौन सा कर शामिल नहीं किया गया है?

  • (A) उत्पादन शुल्क
  • (B) सीमा शुल्क
  • (C) मूल्यवर्धित कर
  • (D) सेवा कर

जगन्नाथपुरी मंदिर के गर्भगृह में भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र की मूर्तियाँ बनी हैं

  • (A) पत्थर की
  • (B) धातु की
  • (C) लकड़ी की
  • (D) काँच की

भारत में गिद्धों की तेजी से घटती जनसंख्या का मुख्य कारण है:

  • (A) डिक्लोफिनेक दवा का अत्यधिक प्रयोग
  • (B) जानवरों की कम मृत्यु दर
  • (C) जानवरों की अधिक मृत्यु दर
  • (D) स्वच्छता

कम्प्यूटर में, चिप बनी होती है:

  • (A) कोबॉल्ट की पतली परत से
  • (B) सिलिकॉन की पतली परत से
  • (C) सिल्वर की पतली परत से
  • (D) ताँबे की पतली परत से

इनमें से कौन सा मॉड्यूलेशन एवं डीमाड्यूलेशन करता है?

  • (A) समाक्षीय केबल
  • (B) फाइबर ऑप्टिक
  • (C) मोडेम
  • (D) उपग्रह

‘प्लास्टर ऑफ पेरिस’ बना होता है:

  • (A) मार्बल
  • (B) सीमेंट
  • (C) जिप्सम
  • (D) चूना पत्थर

किसी भी प्रजाति में गुणसूत्र संख्या:

  • (A) आयु के साथ बढ़ती है
  • (B) आयु के साथ घटती है
  • (C) स्थिर रहती है
  • (D) वज़न के साथ बढ़ती है

लोकायत दर्शन किसको कहा जाता है?

  • (A) जैन
  • (B) बौद्ध
  • (C) चार्वाक
  • (D) सांख्य

‘प्रच्छन्न-बौद्ध’ किसे कहा जाता है?

  • (A) शंकर
  • (B) कपिल
  • (C) रामानुज
  • (D) पतञ्जलि

नव-बौद्धवाद के प्रतिपादक कौन हैं?

  • (A) राधाकृष्णनन्
  • (B) टैगोर
  • (C) अम्बेडकर
  • (D) विवेकानन्द

शंकर के दर्शन को कहा जाता है:

  • (A) एकत्ववाद
  • (B) समग्र एकत्ववाद
  • (C) द्वैतवाद
  • (D) अद्वैतवाद

व्यावहारिक – वेदान्त के प्रतिपादक कौन हैं?

  • (A) दयानन्द
  • (B) राजा राममोहन राय
  • (C) गांधी
  • (D) विवेकानन्द

वर्ष 2019 का नोबेल शांति पुरस्कार किसे प्रदान किया गया है?

  • (A) दलाई लामा, तिब्बत
  • (B) मलाला युसूफज़ाई, पाकिस्तान
  • (C) अबी अहमद अली, इथियोपिया
  • (D) नादिया मुराद बासी ताहा, इराक

सूची-I (खिलाड़ी) को सूची-II (खेल) से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  • सूची-I (खिलाड़ी)
  • A. कनेरू हम्पी
  • B. पी.वी. सिंधु
  • C. अभिनव बिंद्रा
  • D. मैरी कॉम
  • सूची-II (खेल)
  • 1. निशानेबाजी
  • 2. शतरंज
  • 3. मुक्केबाजी
  • 4. बेडमिंटन
  • कूट:
  • (A) A-1, B-4, C-2, D-3
  • (B) A-2, B-4, C-3, D-1
  • (C) A-2, B-4, C-1, D-3
  • (D) A-4, B-2, C-1, D-3

हमारे देश के प्रथम लोकपाल कौन हैं?

  • (A) न्यायाधीश सुबोध राणा
  • (B) न्यायाधीश पिनाकी चन्द्र घोष
  • (C) न्यायाधीश बालाकृष्णन
  • (D) न्यायाधीश एच.एस. दत्तु

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख का प्रथम लेफ्टिनेंट गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?

  • (A) गिरीश चन्द्र मुर्मू
  • (B) राधाकृष्ण माथुर
  • (C) सत्यपाल मलिक
  • (D) एन. एन. वोहरा

राष्ट्रीय कृषि-वानिकी अनुसंधान केन्द्र स्थित है:

  • (A) आगरा में
  • (B) झांसी में
  • (C) कानपुर में
  • (D) लखनऊ में

इनमें से भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क कौन सा है?

  • (A) काज़ीरंगा राष्ट्रीय पार्क
  • (B) हैमिस राष्ट्रीय पार्क
  • (C) राजाजी राष्ट्रीय पार्क
  • (D) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय पार्क

पुस्तक ‘साइलेंट स्प्रिंग’ के लेखक कौन हैं?

  • (A) यूजीन पी. ओडम
  • (B) रॉकेल कारसन
  • (C) जैम्स लेयोन्स-वीलर
  • (D) ई.ओ. विलसन

शीतकालीन ओलिम्पिक खेल 2022 का आयोजन कहाँ होगा?

  • (A) प्योंगचांग, दक्षिण कोरिया
  • (B) बैंकूवर, कनाडा
  • (C) सोची, रूस
  • (D) बीजिंग, चीन

संयुक्त राष्ट्र संघ ने दशक 2011-2020 को घोषित किया है

  • (A) जैव-विविधता का दशक
  • (B) प्रदूषण का दशक
  • (C) अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का दशक
  • (D) पशु स्वास्थ्य का दशक

छत्तीसगढ़ के प्राचीन शरभपुरीय वंश के शासकों की निम्नलिखित राजधानियाँ थी?

  • (i) प्रवरपुर
  • (ii) शरभपुर
  • (iii) सिरपुर
  • (iv) प्रसन्नपुर
  • सही उत्तर चुनिये:
  • (A) (i), (ii), (iii)
  • (B) (ii), (iii), (iv)
  • (C) (i), (iii), (iv)
  • (D) (i), (ii), (iv)

रतनपुर के कलचुरिशासक पृथ्वीदेव प्रथम के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?

  • (A) पृथ्वीदेव प्रथम ने रतनपुर में पृथ्वीदेवेश्वर मंदिर का निर्माण किया।
  • (B) उसके दरबार में राजशेखर नामक साहित्यकार था।
  • (C) उसने ‘सकलकोसलाधिपति’ की उपाधि धारण की।
  • (D) उसने सुवर्णपुर (उड़िसा) पर अधिकार कर लिया।

‘रेड डेटा बुक’ में आँकड़े सम्मिलित हैं:

  • (A) विदेशी प्रजातियाँ
  • (B) लुप्तप्राय प्रजातियाँ
  • (C) आर्थिक रूप से महत्त्वपूर्ण प्रजातियाँ
  • (D) सभी पौधों व जानवरों की प्रजातियाँ

‘जैव-विविधता’ शब्द की रचना किसने की?

  • (A) बी.पी. सिंह
  • (B) कार्ल मोबिअस
  • (C) सर ए.जी. टेंसले
  • (D) वाल्टर जी. रोज़ेन

सुमेलित कीजिए: (रतनपुर के कलचुरि शासक एवं उनके कार्य):

  • सूची-I (शासक)
  • A. कमलराज
  • B. जाजल्लदेव प्रथम
  • C. रत्नदेव द्वितीय
  • D. जाजल्लदेव द्वितीय
  • सूची-II (कार्य)
  • 1. चक्रकोट के राजा सोमेश्वर को पराजित किया।
  • 2. गंग राजा अनंतवर्मन को पराजित किया।
  • 3. त्रिपुरी के राजा जयसिंह के आक्रमण को विफल किया।
  • 4. उत्कल राज्य पर आक्रमण।
  • कूट:
  • (A) A-1, B-2, C-3, D-4
  • (B) A-3, B-4, C-1, D-2
  • (C) A-2, B-3, C-4, D-1
  • (D) A-4, B-1, C-2, D-3

निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी (छत्तीसगढ़ में मराठा शासनकाल में दिया गया भूमिदान एवं उसका अर्थ) सुमेलित नहीं है?

  • (A) मोकासा – ब्राह्मणों को दान में दिया गया गाँव
  • (B) धर्मदाय – धर्म के नाम पर दान में दिया गया गाँव
  • (C) देवस्थान – मंदिर के नाम पर दान में दिया गया गाँव
  • (D) नामनूक – कमाविसदार को दान में दिया गया गाँव

छत्तीसगढ़ में व्यंकोजी भोसला के शासनकाल में सूबेदारी प्रथा प्रारंभ हुई, जिसके अंतर्गत निम्नलिखित सूबेदारों ने कार्य किया: (i) भिखाजी गोपाल (ii) केशव गोविंद (iii) विठ्ठल दिनकर (iv) महीपतराव दिनकर। इनके कालक्रम को निर्धारित करने वाला उत्तर चुनिए:

  • (A) (i), (ii), (iii), (iv)
  • (B) (ii), (iii), (iv), (i)
  • (C) (iii), (iv), (i), (ii)
  • (D) (iv), (iii), (ii), (i)

निम्नलिखित में से कौन सा कथन महात्मा गाँधी की प्रथम छत्तीसगढ़ यात्रा के संबंध में सत्य है?

  • (A) महात्मा गाँधी सितंबर 1920 में पं. सुंदरलाल शर्मा के साथ रायपुर आए।
  • (B) उनकी छत्तीसगढ़ यात्रा का उद्देश्य असहयोग आंदोलन के लिए लोगों का समर्थन प्राप्त करना था।
  • (C) उन्होंने कण्डेल ग्राम जाकर नहर के लिए सत्याग्रह करने वालों का समर्थन किया।
  • (D) उन्होंने लोगों से खिलाफत आंदोलन को समर्थन देने की प्रार्थना की।

सविनय अवज्ञा आंदोलन के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ में निम्नलिखित घटनाएँ हुईं? (कालक्रम चुनें)

  • (i) बिलासपुर के हाईस्कूल भवन पर विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा झंडा फहराने का प्रयास
  • (ii) वामनराव लाखे, शिवदास डागा, अब्दुल रऊफ तथा प्यारेलाल सिंह की रायपुर में गिरफ्तारी
  • (iii) पूर्ण स्वराज सप्ताह का आयोजन, छ.ग. के विभिन्न स्थानों में
  • (iv) रायपुर जिला कौंसिल के अध्यक्ष पद पर पं. रविशंकर शुक्ल का जेल में रहते हुए निर्वाचन
  • कूट:
  • (A) (i), (iv), (iii), (ii)
  • (B) (ii), (i), (iv), (iii)
  • (C) (iii), (i), (ii), (iv)
  • (D) (iv), (iii), (ii), (i)

छत्तीसगढ़ की डौंडीलोहारा जमींदारी में 1937 में दीवान के विरुद्ध किसानों का आंदोलन हुआ, जिसमें निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में किसानों ने सत्याग्रह किया?

  • (A) नरसिंह प्रसाद अग्रवाल
  • (B) सरयू प्रसाद अग्रवाल
  • (C) वली मुहम्मद
  • (D) वासुदेव देशमुख

देवरानी-जेठानी का मंदिर छत्तीसगढ़ के किस स्थान पर स्थित है?

  • (A) तालागाँव
  • (B) मल्हार
  • (C) रतनपुर
  • (D) खरौद

छत्तीसगढ़ राज्य में 2011 जनगणनानुसार राजस्व गाँवों की संख्या कितनी है?

  • (A) 20226
  • (B) 21200
  • (C) 20826
  • (D) 20126

अमृत धारा जलप्रपात किस नदी पर है?

  • (A) मनियारी नदी
  • (B) महानदी
  • (C) इन्द्रावती नदी
  • (D) हसदो नदी

निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : शुद्ध घरेलू उत्पाद = सकल घरेलू उत्पाद + मूल्याह्रास
  • कथन II : प्रति व्यक्ति आय = शुद्ध घरेलू उत्पाद / राष्ट्र की कुल जनसंख्या
  • कथन III : विश्व की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना करने हेतु शुद्ध घरेलू उत्पाद सकल घरेलू उत्पाद की अपेक्षा बेहतर मात्रिक है
  • (A) कथन I, II एवं III सभी सही हैं
  • (B) केवल कथन I एवं II सही हैं
  • (C) केवल कथन II एवं III सही हैं
  • (D) उपर्युक्त में से कोई भी सही नहीं है

कैबिनेट समितियों से संबंधित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : संविधान में कैबिनेट समितियों का उल्लेख नहीं है
  • कथन II : कैबिनेट समितियाँ प्रधानमंत्री द्वारा समय की जरूरत एवं परिस्थिति की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गठित की जाती हैं
  • कथन III : यदि प्रधानमंत्री समिति के सदस्य हों, तो यह आवश्यक नहीं कि वे समिति के अध्यक्ष हों
  • कथन IV : संसदीय मामलों की समिति के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते हैं
  • (A) सभी कथन सही हैं
  • (B) कथन I, II एवं III सही हैं, लेकिन कथन IV गलत है
  • (C) कथन II, III एवं IV सही हैं, लेकिन कथन I गलत है
  • (D) कथन I एवं II सही हैं, लेकिन कथन III एवं IV गलत हैं

जैन साहित्य से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सटीक विकल्प को चुनिए:

  • कथन I : श्वेताम्बर धर्मसूत्र में 12 अंग शामिल हैं
  • कथन II : श्वेताम्बर परम्परा के अनुसार इन अंगों का संकलन वल्लभी में आयोजित एक धर्मसभा में किया गया था
  • (A) कथन I एवं कथन II दोनों ही सही हैं
  • (B) कथन I गलत है, लेकिन कथन II सही है
  • (C) कथन I एवं कथन II दोनों ही गलत हैं
  • (D) कथन I सही है, लेकिन कथन II गलत है

“कब बबा मरही, त कब बरा चुरही” इस लोकोक्ति का सही विकल्प कौन सा है?

  • (A) पितृ पक्ष
  • (B) दशगात्र
  • (C) अंतिम संस्कार
  • (D) कार्य की अनिश्चितता

“गंगा दशहरा” हिन्दू पंचांग के अनुसार किस माह और तिथि में मनाया जाता है?

  • (A) ज्येष्ठ शुक्ल दशमी
  • (B) चैत्र शुक्ल दशमी
  • (C) आश्विन शुक्ल दशमी
  • (D) माघ शुक्ल दशमी

मांद और महानदी के संगम पर कौन सा धार्मिक स्थल है?

  • (A) डिडिनेश्वरी देवी
  • (B) अंगारमोती
  • (C) चन्द्रहासिनी देवी
  • (D) महामाया

खिनवां शरीर के किस अंग में धारण किया जाता है?

  • (A) नाक
  • (B) कान
  • (C) अंगुली
  • (D) गला

किस जनजाति में रसोईघर जिसे “लालबंगला” कहते हैं, पाया जाता है?

  • (A) कमार
  • (B) भुंजिया
  • (C) हल्बा
  • (D) गोंड

किस जनजाति की आजीविका पारंपरिक रूप से “बाँस” पर आधारित है?

  • (A) बिंझवार
  • (B) कंवर
  • (C) कमार
  • (D) सवरा

‘अष्टराज अम्भोज’ के लेखक कौन हैं?

  • (A) पं. सुंदरलाल शर्मा
  • (B) पं. लोचनप्रसाद पाण्डेय
  • (C) धानूलाल श्रीवास्तव
  • (D) लाला जगदलपुरी

चक्रधर समारोह किस नगर में आयोजित होता है?

  • (A) खैरागढ़
  • (B) देवगढ़
  • (C) रायगढ़
  • (D) राजनांदगांव

“गोंचा पर्व” किस संभाग की जनजातियाँ मनाती है?

  • (A) सरगुजा
  • (B) बस्तर
  • (C) दुर्ग
  • (D) रायपुर

किस विशेष पिछड़ी जनजाति की जनसंख्या छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक है?

  • (A) अबुझमाड़िया
  • (B) कमार
  • (C) बैगा
  • (D) पहाड़ी कोरवा

“बिलमा नृत्य” किस जनजाति द्वारा किया जाता है?

  • (A) बैगा
  • (B) उरांव
  • (C) माड़िया
  • (D) कमार

“गहिरा गुरु” किस जनजाति के थे?

  • (A) कमार
  • (B) गोंड
  • (C) कंवर
  • (D) उरांव

छत्तीसगढ़ में ‘किसान शॉपिंग माल’ की स्थापना की गई है

  • (A) धमतरी मण्डी
  • (B) कवर्धा मण्डी
  • (C) राजनांदगाँव मण्डी
  • (D) दुर्ग मण्डी

छत्तीसगढ़ राज्य में किस वर्ष सार्वजनिक वितरण प्रणाली विभाग द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समूची व्यवस्था को कम्प्यूटरीकृत कर दिया गया था?

  • (A) वर्ष 2007-08
  • (B) वर्ष 2004-05
  • (C) वर्ष 2006-07
  • (D) वर्ष 2005-06

गोदना गोदने वाली अनुसूचित जनजाति कौन है?

  • (A) ओझा
  • (B) गदबा
  • (C) नगेसिया
  • (D) खरिया

छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम अस्तित्व में आया

  • (A) मई, 2001
  • (B) जून, 2001
  • (C) जुलाई, 2001
  • (D) अगस्त, 2001

मार्च 2018 तक छत्तीसगढ़ में सभी स्रोतों से कुल सिंचाई में नलकूप से सिंचाई का प्रतिशत क्या है?

  • (A) 35 प्रतिशत
  • (B) 52 प्रतिशत
  • (C) 29 प्रतिशत
  • (D) 55 प्रतिशत

छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति का सम्बंध किस अवधि से है?

  • (A) 2017-2022
  • (B) 2018-2023
  • (C) 2019-2024
  • (D) 2020-2025

वनों के क्षेत्र के संदर्भ में छत्तीसगढ़ राज्य भारत में किस क्रम पर है?

  • (A) पाँचवा
  • (B) चौथा
  • (C) तीसरा
  • (D) दूसरा

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक किस बैंक के अंतर्गत कार्य करता है?

  • (A) सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया
  • (B) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
  • (C) बैंक ऑफ इंडिया
  • (D) इलाहाबाद बैंक

छत्तीसगढ़ में कृषक जीवन ज्योति योजना लागू की गई

  • (A) 02 अक्टूबर, 2012
  • (B) 02 अक्टूबर, 2011
  • (C) 02 अक्टूबर, 2010
  • (D) 02 अक्टूबर, 2009

छत्तीसगढ़ के किस जिले में बॉक्साइट खनिज उपलब्ध है?

  • (A) रायपुर
  • (B) दुर्ग
  • (C) कोण्डागाँव
  • (D) धमतरी

छत्तीसगढ़ में किस खनिज का भण्डार देश में सर्वाधिक है?

  • (A) कोयला
  • (B) लौह अयस्क
  • (C) टिन अयस्क
  • (D) चूना पत्थर

छत्तीसगढ़ की कौन सी सिंचाई परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में शामिल किया गया है?

  • (A) महानदी सिंचाई परियोजना
  • (B) केलो सिंचाई परियोजना
  • (C) कोडार सिंचाई परियोजना
  • (D) तांदुला सिंचाई परियोजना

छत्तीसगढ़ के नगर निकायों के चुनावों के आयोजन से संबंधित कार्यों का अधीक्षण, निर्देशन व नियंत्रण का प्रावधान किस अनुच्छेद में है?

  • (A) अनुच्छेद 248 ‘ख’
  • (B) अनुच्छेद 243 ‘क’
  • (C) अनुच्छेद 241 ‘ग’
  • (D) उपरोक्त में से कोई नहीं

राज्य सरकार के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में सबसे बड़ा नियोक्ता कौन हैं?

  • (A) विद्युत मण्डल
  • (B) इस्पात संयंत्र
  • (C) सीमेंट संयंत्र
  • (D) उपर्युक्त में से कोई नहीं

छत्तीसगढ राज्य में ‘ईज ऑफ डुईंग बिजिनेस’ का कार्य संचालन निम्नांकित में से किस विभाग द्वारा संचालित किया जाता है?

  • (A) वाणिज्य एवं उद्योग विभाग
  • (B) व्यापार एवं वाणिज्य विभाग
  • (C) उद्योग एवं कृषि विभाग
  • (D) उद्योग एवं ऊर्जा विभाग

निम्नलिखित में से कौन छत्तीसगढ़ राज्य के लोकायुक्त हैं? (2019 के संदर्भ में)

  • (A) जस्टिस सी.एल. भादू
  • (B) जस्टिस टी.पी. शर्मा
  • (C) जस्टिस मिन्हायुद्दीन
  • (D) जस्टिस नवीन सिन्हा

छत्तीसगढ में स्मार्ट-सिटी-मिशन के तहत किन शहरों को सम्मिलित किया गया है?

  • (A) रायपुर
  • (B) अटलनगर (नया रायपुर)
  • (C) बिलासपुर
  • (D) उपर्युक्त सभी

देश में छत्तीसगढ़ राज्य के कितने जिले “आकांक्षीय जिलों” के रूप में चुने गये हैं?

  • (A) 08
  • (B) 09
  • (C) 10
  • (D) 11

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना कब जारी हुई?

  • (A) 23 नवम्बर, 2019
  • (B) 23 दिसम्बर, 2019
  • (C) 25 नवम्बर, 2019
  • (D) 26 दिसम्बर, 2019

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजना का प्रारंभ कब हुआ?

  • (A) गणतंत्र दिवस 2019
  • (B) गाँधी जयंती 2019
  • (C) स्वतंत्रता दिवस 2019
  • (D) सुशासन दिवस 2019

महिला उत्थान के लिए छत्तीसगढ के राज्योत्सव 2019 में “मिनीमाता सम्मान” किसे दिया गया है?

  • (A) कामता प्रसाद त्रिपाठी
  • (B) कुलेश्वर ताम्रकार
  • (C) रुखमणी चतुर्वेदी
  • (D) सीताराम अग्रवाल

“मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना” का शुभारंभ छत्तीसगढ़ में कब किया गया?

  • (A) 2 अक्टूबर, 2019
  • (B) 24 जनवरी, 2019
  • (C) 10 अक्टूबर, 2019
  • (D) 01 दिसम्बर, 2019

“छत्तीसगढ़ी भाषा” को संविधान की किस अनुसूची में शामिल किए जाने की माँग राज्यसभा में की गयी?

  • (A) आठवीं
  • (B) नवीं
  • (C) दसवीं
  • (D) ग्यारहवीं

छत्तीसगढ़ की किस बेटी को राष्ट्रीय सेवा योजना 2017-18 के लिए राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया गया है?

  • (A) कुसुमलता
  • (B) पुष्पलता
  • (C) प्रियंका बिस्सा
  • (D) रागिनी बिस्सा

मध्यकालीन यात्री एवं लेखक इब्न बतूता किस देश का निवासी था?

  • (A) फारस
  • (B) मोरक्को
  • (C) मिस्र
  • (D) अफगानिस्तान

यह कथन किस क्रांतिकारी का है: “भारतीय शहीदों के खून का बदला लो। अपनी मातृभूमि को आजाद कराने के लिए अपनी तलवार का इस्तेमाल करो। पूरे भारत में एंग्लो-अमेरिकन दुश्मन के खिलाफ उठ खड़े हो?”

  • (A) रास बिहारी बोस
  • (B) सुभाष चन्द्र बोस
  • (C) केप्टन मोहन सिंह
  • (D) खुदीराम बोस

भारतीय यात्रा में ‘फाह्यान’ ने एक अस्पताल का उल्लेख किया है, यह स्थित था –

  • (A) उज्जैन
  • (B) कौशांबी
  • (C) ताम्रलिप्त
  • (D) पाटलिपुत्र

प्रमुख तेलुगु कवि “श्रीनाथ” किसके दरबार में थे?

  • (A) हरिहर द्वितीय
  • (B) देवराय प्रथम
  • (C) देवराय द्वितीय
  • (D) कृष्णदेव राय

चेरापूंजी स्थित है

  • (A) नागा पहाड़ियाँ
  • (B) गारो पहाड़ियाँ
  • (C) खासी पहाड़ियाँ
  • (D) मिकिर पहाड़ियाँ

निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सुमेलित नहीं है?

  • (A) मक्का – उत्तरप्रदेश
  • (B) जूट – पश्चिम बंगाल
  • (C) कपास – महाराष्ट्र
  • (D) सोयाबीन – आन्ध्रप्रदेश

निम्न में से किसने असहयोग आंदोलन-विरोधी सभा की स्थापना की?

  • (A) जमनादास ठाकुरदास
  • (B) जयरामदास
  • (C) दौलतराम
  • (D) माणिकलाल वर्मा

भारत में ‘शांत घाटी’ किस राज्य में स्थित है?

  • (A) तमिलनाडु
  • (B) केरल
  • (C) कर्नाटक
  • (D) असम

नीचे दो कथन दिए गए हैं… कथन (A): भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। कारण (R): इसे 42वें संविधान संशोधन 1976 द्वारा ‘संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य’ के स्थान पर प्रतिस्थापित किया गया।

  • (A) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (B) (A) तथा (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (C) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
  • (D) (A) गलत है परंतु (R) सही है।

भारत के किस राज्य में नगरीय जनसंख्या (2011) का प्रतिशत सर्वाधिक है?

  • (A) गोवा
  • (B) महाराष्ट्र
  • (C) केरल
  • (D) मिजोरम

बकिंघम नहर स्थित है –

  • (A) कलिंग तट पर
  • (B) मलाबार तट पर
  • (C) कोरोमण्डल तट पर
  • (D) कच्छ तट पर

भारत में एक राजनीतिक दल का विलय दूसरे राजनीतिक दल में, निम्नांकित में से किस स्थिति में मान्य होता है?

  • (A) जब विधान दल के कम से कम एक-तिहाई सदस्य ऐसे विलय के लिये सहमत हो गये हों।
  • (B) जब विधान दल के कम से कम, आधे सदस्य ऐसे विलय के लिये सहमत हो गये हों।
  • (C) जब विधान दल के कम से कम दो-तिहाई सदस्य ऐसे विलय के लिये सहमत हो गये हों।
  • (D) जब विधान दल के कम से कम तीन-चौथाई सदस्य ऐसे विलय के लिये सहमत हो गये हों।

राज्य की विधायिका/संसद का एक सदस्य निर्वाचन के बाद भारत वर्ष में दलबदल के आधार पर होने वाली निरर्हता का अपवाद, निम्नांकित में से किस स्थिति में माना जाता है?

  • (A) यदि वह सदन का अध्यक्ष या उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर स्वेच्छा से दल की सदस्यता छोड़ देता है।
  • (B) यदि पद पर न रहने के बाद वह दल में पुनः सम्मिलित हो जाता है।
  • (C) उपर्युक्त में से दोनों में।
  • (D) उपर्युक्त में से किसी में नहीं।

निम्नांकित में से राष्ट्रीय विकास परिषद का भारत में, कौन सा प्रमुख कार्य है?

  • (A) योजना के क्रियान्वयन हेतु राज्यों के संसाधनों एवं प्रयासों को गतिशील करना।
  • (B) सभी महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में सामान्य नीतियों का विकास करना।
  • (C) देश के सभी क्षेत्रों में सन्तुलित विकास को सुनिश्चित करना।
  • (D) उपर्युक्त में से सभी।

छत्तीसगढ़ का राज्य क्षेत्र निम्नांकित अधिनियमों में से किसका परिणाम है?

  • (A) राज्य पुनर्गठन अधिनियम
  • (B) राजस्थान और मध्यप्रदेश (राज्य क्षेत्र अंतरण) अधिनियम
  • (C) मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम
  • (D) उपर्युक्त में से किसी का नहीं

सूची-I (विषय) को सूची-II (संविधान का भाग) से सुमेलित कीजिये।

  • (A) 1, 2, 3, 4
  • (B) 3, 1, 4, 2
  • (C) 4, 3, 2, 1
  • (D) 2, 4, 1, 3

भारत में क्षेत्रीय परिषदों के सन्दर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है/हैं?

  • (A) केवल 1
  • (B) केवल 2
  • (C) दोनों 1 तथा 2
  • (D) न तो 1 और न 2

निम्नलिखित में से कौन सा संविधान संशोधन अधिनियम गुड्स एण्ड सर्विस टेक्स का प्रावधान करता है?

  • (A) 98वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2012
  • (B) 99वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2014
  • (C) 100वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2015
  • (D) 101वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2016

एक अन्तर्राज्यीय परिषद की स्थापना की जा सकती है

  • (A) संसद द्वारा
  • (B) राष्ट्रपति द्वारा
  • (C) राष्ट्रीय विकास परिषद द्वारा
  • (D) क्षेत्रीय परिषद द्वारा

सूची-I (पंचायत समितियों के नाम) को सूची-II (भारत के सम्बन्धित प्रान्तों के नाम) से सुमेलित कीजिये।

  • (A) 2, 1, 3, 4
  • (B) 4, 3, 1, 2
  • (C) 3, 4, 2, 1
  • (D) 1, 2, 4, 3

राज्यपाल को उन सिद्धांतों की सिफारिश कौन करता है जो राज्य द्वारा लगाए गए करों एवं लेव्ही शुल्क की आय का राज्य और पंचायतों के बीच बँटवारा करती है?

  • (A) मुख्यमंत्री
  • (B) राज्य के वित्त मंत्री
  • (C) राज्य वित्त आयोग
  • (D) जिला परिषद

निष्कर्ष (Conclusion)

निष्कर्ष
CGPSC Pre 2019 का सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र आयोग के बदलते दृष्टिकोण को दर्शाता है, जिसमें समसामयिक घटनाओं पर विशेष जोर दिया गया। इस पेपर ने यह सिद्ध कर दिया कि केवल पारंपरिक विषयों का अध्ययन ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर की नवीनतम घटनाओं, रिपोर्टों और नियुक्तियों से अपडेट रहना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। भारतीय दर्शन जैसे विषयों को शामिल करना यह भी इंगित करता है कि उम्मीदवारों को एक विविध ज्ञान आधार विकसित करना चाहिए।

विश्वसनीय स्रोत और संदर्भ

संदर्भ और स्रोत
  • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी आधिकारिक मॉडल उत्तर कुंजी
  • छत्तीसगढ़ वृहद संदर्भ – डॉ. हरिहर वैष्णव, उपकार प्रकाशन।
  • भारत की राजव्यवस्था – एम. लक्ष्मीकांत।
  • विभिन्न मंत्रालयों की आधिकारिक वेबसाइटें और वार्षिक रिपोर्ट (2019)।
  • एनसीईआरटी (NCERT) की पाठ्यपुस्तकें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

📲 इस लेख को शेयर करें:

🚀 हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

लेटेस्ट अपडेट्स और फ्री नोट्स के लिए फॉलो करें:

अपनी तैयारी को नई उड़ान दें!

ज्ञान और मार्गदर्शन के इस सफर में अकेला महसूस न करें। हमारे समुदाय से जुड़ें:

हमारे अन्य उपयोगी ब्लॉग्स:

Paisa Blueprint | Desh Samvad

Leave a Comment