CTET August 2023 Paper 1 Solved Question Paper (Hindi) – विस्तृत व्याख्या और विश्लेषण

CTET August 2023 Paper 1 (Set A) Solved: Detailed Analysis in Hindi

📝 परिचय

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 20 अगस्त 2023 को ऑफलाइन मोड में किया गया था। इस पोस्ट में हम CTET August 2023 Paper 1 (Set A) का विस्तृत हल प्रस्तुत कर रहे हैं। यह विश्लेषण आधिकारिक उत्तर कुंजी (Official Answer Key) पर आधारित है। प्रत्येक प्रश्न की व्याख्या में यह भी बताया गया है कि अन्य विकल्प गलत क्यों हैं, ताकि आपकी तैयारी मजबूत हो सके।

भाग 1: बाल विकास व शिक्षाशास्त्र (CDP) – प्रश्न 1 से 30

इस खंड में जीन पियाजे, लेव वायगोत्स्की, कोहलबर्ग, समावेशी शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) पर आधारित प्रश्न पूछे गए थे।

डिस्ग्राफिया (Dysgraphia) है :

  • (1) एक भाषण विकार है जिसकी विशेषता हकलाना और उच्चारण में त्रुटियाँ करना है।
  • (2) एक गतियुक्त विकार है जिसकी विशेषता स्थूल पेशीय बाधिता है।
  • (3) एक तंत्रिकीय विकार है जिसकी विशेषता अक्षरों और आकारों को बनाने में कठिनाई है।
  • (4) एक मनोवैज्ञानिक विकार है जिसकी विशेषता ध्यान का अभाव और आवेगशील व्यवहार है।

प्रतिभावान बच्चों को शिक्षित करने का उपागम जो उन्हें असामान्य रूप से तीव्र गति से पाठ्यचर्या के माध्यम से आगे बढ़ाता है, क्या कहलाता है?

  • (1) विभेदित निर्देशन
  • (2) संवर्धन
  • (3) त्वरण (गतिवर्धन)
  • (4) विसर्जन

शिक्षक जो समावेशी कक्षाओं की दिशा में काम कर रहे हैं, उन्हें चाहिए कि वे :

  • (i) पाठ्यचर्या में अनुकूलन करें
  • (ii) विविध दृष्टिकोणों को शामिल करें
  • (iii) अपने स्वयं के अंतर्निहित पूर्वाग्रहों की जाँच करें
  • (iv) विविधता को एक बाधा के रूप में देखें
  • सही विकल्प चुनिए:
  • (1) (i), (ii), (iii), (iv)
  • (2) (i), (ii), (iii)
  • (3) (i), (iii), (iv)
  • (4) (ii), (iii), (iv)

शैशवावस्था में समाजीकरण की ________ संस्थाएँ प्रमुख रूप से महत्त्वपूर्ण हैं, जबकि प्रारंभिक बाल्यावस्था में समाजीकरण की ________ संस्थाएँ भी महत्त्वपूर्ण हो जाती हैं।

  • (1) तृतीयक; माध्यमिक
  • (2) प्राथमिक; माध्यमिक
  • (3) माध्यमिक; प्राथमिक
  • (4) माध्यमिक; तृतीयक

लेव वायगोत्स्की के अनुसार :

  • (1) सामाजिक कारक भाषा विकास को प्रभावित करते हैं, परंतु संज्ञानात्मक विकास को नहीं।
  • (2) संज्ञानात्मक विकास, भाषा विकास को सुगम बनाता है।
  • (3) भाषा विकास और संज्ञानात्मक विकास एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से विकसित होते हैं।
  • (4) भाषा विकास, संज्ञानात्मक विकास को सुगम बनाता है।

लॉरेंस कोहलबर्ग के नैतिक तर्क के किस स्तर पर, बच्चे आमतौर पर मानते हैं कि लोगों को समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरना चाहिए और “अच्छे” तरीकों से व्यवहार करना चाहिए?

  • (1) उत्तर-संक्रियात्मक स्तर
  • (2) पूर्व-पारंपरिक स्तर
  • (3) पारंपरिक स्तर
  • (4) पूर्व-संक्रियात्मक स्तर

अभिकथन (A): शिक्षकों और साथियों जैसे अधिक जानकार अन्य लोगों के साथ बातचीत, शिक्षार्थियों को उनकी समझ और कौशल विकसित करने में मदद करने के लिए आवश्यक समर्थन और मार्गदर्शन प्रदान कर सकती है।

  • कारण (R): सामाजिक संपर्क सीखने और विकास का एक प्रमुख घटक है।
  • (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  • (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (4) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

‘अधिगम के लिए आकलन’ (Assessment for Learning) का मुख्य लक्ष्य क्या है?

  • (1) उन विद्यार्थियों की पहचान करना जिन्हें ‘धीमे सीखने वालों’ के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है
  • (2) विद्यार्थी के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना और ग्रेड देना
  • (3) विद्यार्थियों को प्रतिपुष्टि प्रदान करना जिसका उपयोग उनके अधिगम में सुधार के लिए किया जा सकता है
  • (4) विद्यार्थी के प्रदर्शन की तुलना एक मानक या तय पैमाने से करना

किस आयु में बच्चे शब्दों के खेल में शामिल हो सकते हैं और ऐसे चुटकुलों और पहेलियों को पसंद कर सकते हैं जिनमें शब्दों का खेल शामिल हो?

  • (1) बारह वर्ष
  • (2) एक वर्ष
  • (3) तीन वर्ष
  • (4) सात वर्ष

कैरल गिलिगन ने कोहलबर्ग के नैतिक विकास के सिद्धांत की आलोचना की है :

  • (1) सामाजिक संज्ञानात्मक दृष्टिकोण से।
  • (2) नारीवादी दृष्टिकोण से।
  • (3) आनुवंशिक कारकों को पर्याप्त महत्त्व न देने पर।
  • (4) केस अध्ययन को अनुसंधान पद्धति के रूप में उपयोग करने के लिए।

जीन पियाजे के अनुसार पूर्व-संक्रियात्मक चिंतन की मुख्य विशेषताओं में से एक ________ है जो किसी स्थिति के एक पहलू पर ध्यान केंद्रित करने और दूसरों की उपेक्षा करने की प्रवृत्ति को संदर्भित करता है।

  • (1) कारण-परिणाम का विश्लेषण
  • (2) केंद्रीयन
  • (3) विकेंद्रीयन
  • (4) पारगमन

प्रारंभिक बाल्यावस्था में वृद्धि ________ और सोच ________ है, जबकि मध्य बाल्यावस्था में वृद्धि ________ और सोच ________ है।

  • (1) धीमी, कुछ हद तक आत्मकेंद्रित; स्थिर है, तार्किक
  • (2) स्थिर है, कुछ हद तक आत्मकेंद्रित; धीमी, तार्किक
  • (3) स्थिर है, तार्किक; धीमी, आत्मकेंद्रित
  • (4) धीमी, तार्किक; स्थिर है, आत्मकेंद्रित

निम्नलिखित में से कौन-सा स्थूल गतिक कौशल (Gross Motor Skill) है?

  • (1) बुनाई
  • (2) तैरना
  • (3) एक कागज पर वृत्त को रूपरेखा के अनुसार काटना
  • (4) एक कागज पर एक बड़े आयत को रूपरेखा के अनुसार काटना

भौतिक वृद्धि और विकास, विकास के ________ और ________ सिद्धांतों का पालन करते हैं।

  • (1) एकीकरण (सरल से जटिल); विभेदीकरण (जटिल से सरल)
  • (2) शीर्षगामी (अवरोही); समीपस्थ (आंतरिक से बाहरी)
  • (3) समीपस्थ (अवरोही); शीर्षगामी (आंतरिक से बाहरी)
  • (4) विभेदीकरण (सरल से जटिल); एकीकरण (जटिल से सरल)

हावर्ड गार्डनर के अनुसार, एक दर्शनशास्त्री के पास ________ प्रकार की बुद्धि और मूर्तिकार के पास ________ प्रकार की बुद्धि की मात्रा अधिक होती है।

  • (1) भाषिक; अंतर्वैयक्तिक
  • (2) दिक्स्थान; अंतःव्यक्ति
  • (3) अंतःव्यक्ति; दिक्स्थान
  • (4) अंतर्वैयक्तिक; भाषिक

अनुभवात्मक अधिगम (Experiential Learning) किस पर बल देता है?

  • (1) बच्चों के अधिगम पर शिक्षक के नियंत्रण पर
  • (2) सीखने में पुनर्बलन की भूमिका पर
  • (3) आलोचनात्मक प्रतिबिंबन के महत्त्व पर
  • (4) एक प्रक्रिया के बजाय अधिगम को एक उत्पाद के रूप में देखने पर

बच्चों में समस्या-समाधान कौशल को बढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा प्रभावी तरीका है?

  • (1) स्वतंत्र चिंतन को हतोत्साहित करना और घोषणात्मक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करना
  • (2) कठिन समस्याओं से बचने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना
  • (3) उन्हें समस्याओं का तैयार समाधान उपलब्ध कराना
  • (4) उन्हें बुद्धि मंथन करने और सहज अनुमान लगाने के अवसर देना

अभिकथन (A): शिक्षकों को सार्थक वातावरण बनाना चाहिए जिसमें सभी बच्चों की सक्रिय भागीदारी और संलग्नता हो।

  • कारण (R): सभी बच्चे आंतरिक रूप से सीखने के लिए प्रेरित होते हैं और सीखने में सक्षम होते हैं।
  • (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  • (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (4) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

निम्नलिखित में से कौन-सी प्रक्रिया अधिगम के दौरान योगदान नहीं देती है?

  • (1) संगठन
  • (2) वर्गीकरण
  • (3) वैचारिकता
  • (4) गैर-प्रासंगीकरण

निम्नलिखित में से कौन-सा एक ऐसे प्रश्न का उदाहरण है जिसमें विद्यार्थियों को अपनी सोच पर विचार करने की आवश्यकता होती है?

  • (1) वाक्य में संज्ञा और क्रिया के बीच क्या संबंध है?
  • (2) क्रिया की परिभाषा क्या है?
  • (3) आप क्रिया को वर्तमान काल में कैसे बदल सकते हैं?
  • (4) कक्षा की शुरुआत से क्रियाओं के उपयोग के बारे में आपकी समझ कैसे बदली है?

निम्नलिखित में से कौन-सा विफलता के लिए आंतरिक आरोपण का एक उदाहरण है?

  • (1) मुझे निम्न ग्रेड प्राप्त हुआ क्योंकि शिक्षक कठोर तरीके से आँकते हैं।
  • (2) मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मैंने पर्याप्त पढ़ाई नहीं की।
  • (3) शिक्षक के पक्षपाती होने के कारण मुझे अच्छे अंक नहीं मिले।
  • (4) मैं परीक्षा में फेल हो गया क्योंकि मेरे दोस्त मेरा ध्यान भटका रहे थे।

अभिकथन (A): बहुत कम उम्र में, दुनिया भर में अधिकांश संस्कृतियों में लड़कियाँ गुड़िया को खिलौने के रूप में चुनती हैं जबकि लड़के कारों के साथ खेलना पसंद करते हैं।

  • कारण (R): बच्चे किसी विशेष संस्कृति की अपेक्षाओं के आधार पर एक लड़के या लड़की के लिए क्या उपयुक्त माना जाता है, इसके बारे में जानकारी व्यवस्थित करते हैं और उसके अनुसार व्यवहार करते हैं।
  • (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  • (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (4) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

लेव वायगोत्स्की के अनुसार, ________ बच्चों के संकल्पनात्मक योग्यताओं के विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

  • (1) मूर्त पुरस्कार
  • (2) सहकर्मी सहयोग
  • (3) सामाजिक अलगाव
  • (4) मानकीकृत पाठ्यक्रम

लेव वायगोत्स्की के सिद्धांत के अनुसार, आंतरिक वाक् (Inner Speech) :

  • (1) बच्चों के लिए एक काल्पनिक दोस्त के साथ संप्रेषण करने का एक तरीका है।
  • (2) संज्ञानात्मक अपरिपक्वता का प्रतीक है।
  • (3) विकासात्मक देरी का संकेत है।
  • (4) बच्चों के लिए अपनी सोच को नियंत्रित करने का एक तरीका है।

चार वर्ष की अपर्णा कहती है कि एक बटन जिंदा है क्योंकि यह उसकी शर्ट को एक साथ बाँधने में मदद करता है। जीन पियाजे के अनुसार, उसकी सोच की विशेषता है :

  • (1) पारगमनात्मक तर्क
  • (2) जीववादी चिंतन
  • (3) केंद्रीयन
  • (4) परिकल्पित-निगमनात्मक चिंतन

निम्नलिखित में से स्वलीनता (Autism) वाले विद्यार्थियों की विशिष्ट विशेषता कौन-सी है?

  • (1) कल्पना को तथ्य से अलग करने की श्रेष्ठ क्षमता
  • (2) उन्नत सामाजिक-भावनात्मक पारस्परिकता
  • (3) बार-बार दोहराव और आवर्ती व्यवहार
  • (4) संवाद कौशलों का उच्च स्तर

अभिकथन (A): शिक्षार्थियों के बीच समालोचनात्मक चिंतन को सुगम बनाने के लिए, शिक्षकों को उन्हें विविध परिस्थितियों और विभिन्न दृष्टिकोणों से अवगत कराना चाहिए।

  • कारण (R): जब विद्यार्थी विविध मतभेदों के बीच बातचीत में संलग्न होते हैं तो वे समालोचनात्मक और रचनात्मक रूप से सोचने की अपनी क्षमताओं को सीखते और समृद्ध करते हैं।
  • (1) (A) और (R) दोनों गलत हैं।
  • (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (4) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

निम्नलिखित में से अधिगम का प्राथमिक लक्ष्य कौन-सा होना चाहिए?

  • (1) तथ्यों को रटना
  • (2) यंत्रवत याद करने के पूर्वाभ्यास में उत्कृष्ट बनना
  • (3) समकक्षियों के साथ प्रतिस्पर्धा
  • (4) समालोचनात्मक चिंतन का विकास

बच्चे सबसे प्रभावी ढंग से तब सीखते हैं यदि कोई अवधारणा :

  • (1) सामान्य से विशिष्ट की ओर बढ़ती है।
  • (2) अमूर्त से मूर्त की ओर बढ़ती है।
  • (3) जटिल से सरल की ओर बढ़ती है।
  • (4) तर्कसंगत से अनुभवजन्य की ओर बढ़ती है।

विद्यार्थियों की सीखने की शैलियों में विविधता :

  • (1) को महत्त्व दिया जाना चाहिए और मानव विविधता के प्रतिबिंब के रूप में देखा जाना चाहिए।
  • (2) की उपेक्षा की जानी चाहिए और सीखने की शैलियों में एकरूपता लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
  • (3) को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया के दौरान ध्यान में नहीं रखा जाना चाहिए।
  • (4) को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में बाधा और अवरोध के रूप में देखा जाना चाहिए।

भाग 2: गणित (Mathematics) – प्रश्न 31 से 60

इस खंड में गणितीय अवधारणाओं (अंकगणित, ज्यामिति) और गणित शिक्षण (Pedagogy) के 15-15 प्रश्न शामिल थे। पेडागॉजी के प्रश्न NCF 2005 और बच्चों की तार्किक सोच पर केंद्रित थे।

निम्नलिखित में से कौन-से कथन गणित की प्रकृति के बारे में सबसे उपयुक्त हैं?

  • A. यह बच्चे को सृजनात्मक बनने में सहायता करता है।
  • B. यह बच्चे की कल्पना को पोषित करने में सहायता करता है।
  • C. यह निगमनात्मक विवेचन (तर्क) पर आधारित है।
  • D. यह हमेशा अभिसारी होता है।
  • सही विकल्प चुनिए :
  • (1) A, B और C
  • (2) B और C
  • (3) A और C
  • (4) A और B

बच्चों में गणितीय अभिरुचि को विकसित करने के लिए, एक अध्यापिका निम्नलिखित गतिविधियाँ अपनी कक्षा में करवाती है। इनमें से वह चुनिए जो उसके उद्देश्य को पूरा करने में प्रभावी नहीं है।

  • (1) वह हमेशा उस विद्यार्थी की प्रशंसा करती है जो कक्षा में सत्रांत परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करता/करती है।
  • (2) वह बच्चों को भारतीय गणितज्ञों और उनके योगदानों के वीडियो दिखाती है।
  • (3) वह कक्षा में गणितीय पहेलियाँ और जादुई वर्ग हल करने के लिए देती है।
  • (4) उन्होंने अपनी कक्षा में एक गणितीय कोना बनाया है जहाँ पर विद्यार्थी विभिन्न गणितीय गतिविधियाँ कर सकते हैं।

निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा सही नहीं है?

  • (1) विद्यार्थियों की त्रुटियाँ उनके सोचने की प्रक्रिया (चिंतन) के बारे में जानकारी देती हैं।
  • (2) गणित में त्रुटियाँ अधिगम का हिस्सा होती हैं।
  • (3) गणित में त्रुटियाँ शिक्षकों को उनके पाठ की योजना बनाने में मदद करती हैं।
  • (4) विद्यार्थियों की त्रुटियों को अनदेखा कर देना चाहिए क्योंकि त्रुटियों की ओर इशारा उनको प्रेरणाहीन करेगा।

आकलन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • (1) मानक-संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।
  • (2) मानदंड-संदर्भित आकलन विद्यार्थियों की अधिगम में निपुणता का मूल्यांकन करना है।
  • (3) मानदंड-संदर्भित आकलन नैदानिक परीक्षण और उपचारात्मक शिक्षण में उपयोगी है।
  • (4) मानक-संदर्भित आकलन हमें बताता है कि एक विद्यार्थी अपने प्रदर्शन में अन्य विद्यार्थियों की तुलना में कहाँ खड़ा/खड़ी है।

गणितीय अधिगम सामग्री :

  • A. सूत्र के प्रदर्शन में शिक्षकों की मदद करती है।
  • B. स्वतः अधिगम में विद्यार्थियों की मदद करती है।
  • C. निर्देश देने में शिक्षकों की मदद करती है।
  • D. कक्षा में अधिगम वातावरण का निर्माण करने में मदद करती है।
  • सही विकल्प चुनिए :
  • (1) C और D
  • (2) A और B
  • (3) B और D
  • (4) B और C

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुसार, देश-भर में विभिन्न विषयों में ओलंपियाड और प्रतियोगिताएँ __________ होंगी।

  • (1) सरल
  • (2) मज़बूत
  • (3) हतोत्साहित
  • (4) कम

अधिक-कम, लम्बा-छोटा, दूर-समीप, बड़ा-छोटा, आदि अवधारणाएँ :

  • (1) तुलना के लिए अस्पष्ट शब्द हैं।
  • (2) विलोम शब्द हैं, जो गणित सीखने के लिए आवश्यक नहीं हैं।
  • (3) सीधे शब्दों में अंग्रेजी भाषा विशेषण हैं।
  • (4) महत्त्वपूर्ण पूर्व-संख्या (प्री-नम्बर) अवधारणाएँ हैं।

राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा, 2005 के अनुसार, कक्षाओं के ऊपर किए गए शोध बताते हैं कि लड़कियों को गणित में ‘विशेषज्ञता’ के योग्य न मानकर उनका काफी व्यवस्थित अवमूल्यन होता है जबकि वे गणित में अच्छा प्रदर्शन करती हैं। इसका सबसे उपयुक्त कारण क्या है?

  • (1) गणित में लड़कियों का खराब प्रदर्शन उनके गणित के प्रति प्रचलित भय के कारण होता है।
  • (2) गणित, अपनी प्रकृति द्वारा ही, पुरुष-प्रधान विषय है।
  • (3) समाज की लिंग संबंधी धारणाएँ इस मान्यता की ओर ले जाती हैं कि लड़के समस्या-समाधान की ज्यादा नवीन कार्यविधियाँ उपयोग करते हैं और इसलिए उन्हें बेहतर अवधारणात्मक समझ होती है।
  • (4) लड़कों में गणितीय क्षमताएँ जन्मजात हैं।

कक्षायी शोध यह दर्शाते हैं कि अधिकांश विद्यार्थी गणित को उसी कक्षा में जो अन्य विषय वे पढ़ते हैं, उनसे अधिक कठिन समझते हैं। गणित की प्रकृति का निम्नलिखित में से कौन-सा पहलू इस भय को बढ़ाता है?

  • (1) गणित का विस्तृत ज्ञान-भंडार
  • (2) गणित में दिए गए प्रश्न के अनेक उत्तर होने की व्यापकता
  • (3) गणित में किसी समस्या का समाधान करने के लिए कई अलग-अलग प्रणालियों की व्यापकता
  • (4) गणित में प्राथमिक अवधारणाओं की अमूर्त प्रकृति

निम्नलिखित में से किसने गणितीय खगोल-विज्ञान के क्षेत्र में काम किया है?

  • (1) आर्यभट्ट
  • (2) भास्कर I
  • (3) रामानुजन
  • (4) महावीर

एक सब्जी बेचने वाला पालक 60 रु प्रति किग्रा बेच रहा था। सोनू ने 350 ग्राम पालक लिया जिसके लिए सब्जी बेचने वाले ने सोनू से 21 रु (6 + 6 + 6 + 3) लिए। सब्जी बेचने वाले द्वारा प्रयोग में लाए गए इस गणितीय कौशल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं?

  • A. यह गणितीय कौशल अस्पष्ट है।
  • B. यह कौशल कक्षा में गणितीय प्रश्नों को हल करने के लिए लाभदायक नहीं है।
  • C. ऐसे कौशल गणितीय प्रश्नों को हल करने के वैकल्पिक तरीकों को विकसित करने में सहायक होते हैं।
  • सही विकल्प चुनिए :
  • (1) A और B
  • (2) केवल A
  • (3) केवल B
  • (4) केवल C

निम्नलिखित में से कौन-सी परिस्थिति यह दर्शाती है कि बच्चे ज्ञान का निर्माण स्वयं कर रहे हैं?

  • (1) कक्षा का सर्वोत्तम छात्र/छात्रा पहाड़ों को ऊँचे स्वर में पढ़ रहा/रही है और बाकी के विद्यार्थी उसके पीछे-पीछे दोहरा रहे हैं।
  • (2) बच्चे एक साथ पहाड़ों का कविता-पाठ कर रहे हैं।
  • (3) बच्चों को हस्तकौशल सामग्री जैसे संख्याओं के ग्रिड, आयताकार सारणियों में व्यवस्थित गिटियाँ दी गई हैं और वे इनका प्रयोग कर गुणन के पैटर्न खोज रहे हैं।
  • (4) शिक्षिका ने श्यामपट्ट पर अधूरे पहाड़े लिखे हैं और बच्चे उन पहाड़ों को श्यामपट्ट पर लिखकर पूरा कर रहे हैं।

निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षार्थी को भिन्न 2/3 और 4/6 के बीच तुल्यता की कल्पना करने में मदद करने का सबसे उपयुक्त तरीका है?

  • (1) विभाजन (भाग) विधि का उपयोग
  • (2) लघुतम समापवर्त्य विधि का उपयोग
  • (3) भिन्न डिस्क का उपयोग
  • (4) कैलकुलेटरों का उपयोग

एक शिक्षिका गणित कक्षा में रोल प्ले (भूमिका निर्वाह) विधि का उपयोग करती है। उसका उद्देश्य है :

  • (1) बच्चों को व्यस्त रखना।
  • (2) विचारों का बहिर्वेशन (Projecting ideas)।
  • (3) बच्चों का मनोरंजन।
  • (4) अनुशासन बनाए रखना।

संख्या बोध विकसित करने में उपकरणना (सबिटाइजिंग) एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है। निम्नलिखित में से कौन-सा उदाहरण है जो विद्यार्थी में उपकरणना के कौशल का प्रदर्शन करता है?

  • (1) विद्यार्थी संख्या 6 की पहचान 5 में 1 जोड़ने के रूप में करता है।
  • (2) विद्यार्थी एक पासा उछालता है और बिना बिन्दुओं (डॉट्स) को गिने यह बताने में सक्षम है कि यह चार है।
  • (3) विद्यार्थी संख्या 4 की पहचान 5 में से 1 निकालने के रूप में करता है।
  • (4) विद्यार्थी संख्या 5 की पहचान 4 के परवर्ती के रूप में करता है।

प्रियदर्शिनी ने 4.8 kg बादाम, 2500 g किशमिश और 3.5 kg काजू को मिला दिया तथा इस मिश्रण के बराबर-बराबर तीन दर्जन पैकेट बना दिए। प्रत्येक पैकेट का भार क्या है?

  • (1) 650 g
  • (2) 250 g
  • (3) 300 g
  • (4) 500 g

एक वर्ग की भुजा 5 cm है। यदि इस वर्ग की भुजा दोगुनी कर दी जाए, तो नया क्षेत्रफल कितने गुना हो जाएगा?

  • (1) 8 गुना
  • (2) 2 गुना
  • (3) 3 गुना
  • (4) 4 गुना

निम्नलिखित समूहों में से किसमें सभी त्रि-आयामी (3-Dimensional) आकृतियाँ हैं?

  • (1) घन, घनाभ, अर्ध-वृत्त, शंकु
  • (2) घन, घनाभ, वृत्त, शंकु
  • (3) घन, घनाभ, वृत्त, त्रिभुज
  • (4) घन, घनाभ, गोला, बेलन

संगीता एक साबुन खरीदना चाहती है, जिसका मूल्य 10 रु है। उसके पास एक पाँच रुपए का सिक्का, 2 एक रुपए के सिक्के और 5 पचास पैसे के सिक्के हैं। उसे साबुन खरीदने के लिए और कितनी धनराशि की ज़रूरत है?

  • (1) 2.50 रु
  • (2) 0.50 रु
  • (3) 1.50 रु
  • (4) 2.00 रु

बढ़ते हुए क्रम (Ascending Order) में भिन्नों के समूह का चयन कीजिए :

  • (1) 1/4 < 1/3 < 1/2
  • (2) 1/2 < 1/4 < 1/3
  • (3) 1/2 < 1/3 < 1/4
  • (4) 1/3 < 1/4 < 1/2

नीचे दिए गए पैटर्न में लुप्त संख्या क्या है?

  • 1, 6, 15, ____, 45, 66, 91
  • (1) 36
  • (2) 28
  • (3) 32
  • (4) 25

निम्नलिखित तालिका को पढ़िए :

  • रक्त समूह: A (9 छात्र), B (6 छात्र), O (12 छात्र), AB (3 छात्र), कुल 30.
  • सबसे अधिक और सबसे कम पाए जाने वाले रक्त समूहों का अनुपात क्या है?
  • (1) 1 : 4
  • (2) 1 : 3
  • (3) 4 : 1
  • (4) 3 : 1

निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

  • (1) यदि एक पतंग के सम्मुख कोण बराबर हों, तो वह एक आयत बन जाती है।
  • (2) यदि एक आयत की सभी भुजाएँ बराबर हों, तो वह एक वर्ग बन जाता है।
  • (3) यदि एक समचतुर्भुज के सभी कोण बराबर हों, तो वह एक वर्ग बन जाता है।
  • (4) यदि एक समांतर चतुर्भुज के सभी कोण बराबर हों, तो वह एक आयत बन जाता है।

अम्मिनी 36 सर्वसम वर्गों को अलग-अलग प्रकार के आयतों में व्यवस्थित कर रही है। वह इन वर्गों द्वारा अलग-अलग प्रकार के कितने आयत बना सकती है?

  • (1) आठ
  • (2) चार
  • (3) पाँच
  • (4) छह

रुबीना ने कार से 16:50 बजे अपनी यात्रा शुरू की और उसी दिन 21:15 बजे समाप्त की। यात्रा पूरा करने में लिया गया समय है :

  • (1) 4 घंटे 35 मिनट
  • (2) 3 घंटे 25 मिनट
  • (3) 4 घंटे 25 मिनट
  • (4) 3 घंटे 35 मिनट

100 में एक पूर्ण संख्या जोड़ी जाती है और फिर वही संख्या 100 में से घटा दी जाती है। इस प्रकार प्राप्त हुई दोनों संख्याओं का योगफल है :

  • (1) 200
  • (2) 0
  • (3) 50
  • (4) 100

‘एक सौ लाख’ को निम्नलिखित रूप में भी जाना जाता है :

  • (1) एक बिलियन
  • (2) दस करोड़
  • (3) एक करोड़
  • (4) एक मिलियन

निम्नलिखित में से कौन-सी व्यवस्था संख्याओं को अवरोही क्रम (Descending Order) में निरूपित करती है?

  • (1) 10.5, 1.50, 1.055, 1.05, 1.005, 0.155
  • (2) 1.05, 1.005, 1.50, 1.055, 10.5, 0.155
  • (3) 10.5, 1.05, 1.055, 1.50, 1.005, 0.155
  • (4) 10.5, 1.50, 1.05, 1.055, 1.005, 0.155

निम्नलिखित में से कौन-सा 3630 का एक गुणनखंड नहीं है?

  • (1) 11
  • (2) 3
  • (3) 5
  • (4) 9

5 – 5 + 5 – 5 + 5 – 5 ……, के विषम संख्या पदों का योगफल है :

  • (1) 15
  • (2) 0
  • (3) – 5
  • (4) 5

भाग 3: पर्यावरण अध्ययन (EVS) – प्रश्न 61 से 90

EVS का यह खंड पूरी तरह से NCF 2005 की थीम-आधारित पद्धति और NCERT की पाठ्यपुस्तकों के तथ्यों पर केंद्रित था। मानचित्र (Map) और दिशा संबंधी प्रश्न भी इसमें शामिल थे।

एक शिक्षिका ईवीएस शिक्षण के लिए अपने विद्यार्थियों के साथ तुल्यकालिक (Synchronous) सम्प्रेषण का चयन करना चाहती है। वह निम्नलिखित में से किसे चुनेगी?

  • (1) फोन कॉल, प्री-रिकॉर्डेड वीडियो, टेली-कॉन्फ्रेंसिंग
  • (2) ई-मेल, सोशल मीडिया पोस्ट, फोन कॉल
  • (3) त्वरित संदेश, ब्लॉग, टेली-कॉन्फ्रेंसिंग
  • (4) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ऑनलाइन चैट सत्र, फोन कॉल

यदि थीम ‘यात्रा’, रेलवे स्टेशन ईवीएस में एक सामुदायिक संसाधन के उपयोग को दर्शाता है, तो निम्नलिखित में से कौन पूरा करेगा – थीम भोजन : ________?

  • (1) कृषि फार्म
  • (2) जंगल
  • (3) दुकानदार
  • (4) किसान

ईवीएस शिक्षण के दौरान, एक शिक्षक का बयान/प्रश्न जो विद्यार्थियों को स्वयं या अपने साथियों की प्रतिक्रियाओं से उत्तर को विस्तृत करने के लिए प्रोत्साहित करता है, है :

  • (1) खोजपूर्ण प्रश्न (Probing)
  • (2) कंडीशनिंग
  • (3) चेनिंग
  • (4) परीक्षण और त्रुटि

अनीता परिवार थीम को पढ़ाने के लिए एक इकाई योजना तैयार करती है। निम्नलिखित में से कौन-सा उसकी इकाई योजना का शीर्षक होगा?

  • (1) परिवार : घुमंतु परिवार
  • (2) परिवार के प्रकार : एकल और संयुक्त
  • (3) परिवार : एक परिवार के भीतर संबंध
  • (4) परिवार : संबंध, लिंग भूमिकाएँ, व्यवसाय, बदलते समय में सामाजिक-सांस्कृतिक इकाई के रूप में

श्रीमती शीतल ईवीएस की विभिन्न अवधारणाओं को समझाने के लिए प्राथमिक कक्षाओं में कहानियों और कविताओं का उपयोग करना पसंद करती हैं। उनके द्वारा कहानियों और कविताओं के प्रयोग का सबसे उपयुक्त तर्क है :

  • A. ईवीएस के पाठ्यक्रम को पूरा करना साथ ही साथ विद्यार्थियों का स्कूल में आने से पहले इनको सुना होना।
  • B. विद्यार्थियों को अपनी कविताओं और कहानियों को लिखने के लिए प्रोत्साहित करना।
  • C. विद्यार्थियों को भाषा और संस्कृति में विविधता के बारे में जागरूक बनाना।
  • D. पाठों को अधिक संवादात्मक, सुखद और दिलचस्प बनाना।
  • सही विकल्प चुनिए :
  • (1) B और C
  • (2) A और B
  • (3) B, C और D
  • (4) A, C और D

निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प कक्षा I से V तक ईवीएस पढ़ाने का एक मुख्य उद्देश्य है?

  • (1) स्वतंत्र रूप से व्यावहारिक क्रियाकलापों को करने के लिए कौशल प्राप्त करना
  • (2) विद्यार्थियों को मिडिल स्तर पर विज्ञान पढ़ने के लिए तैयार करना
  • (3) विषय की मूल अवधारणाओं की गहन समझ विकसित करना
  • (4) शिक्षार्थियों को कक्षा के अधिगम को स्कूल के बाहर के जीवन से जोड़ने में मदद करना

एक ईवीएस शिक्षक कक्षा में एक प्रयोग प्रदर्शित करता है जिसमें एक अंडा पानी के गिलास में डूब जाता है, लेकिन पानी में नमक मिलाने पर तैरता है। विद्यार्थियों की पूछताछ के लिए वह निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे उपयुक्त व्याख्या दे सकती है?

  • (1) प्रत्येक विद्यार्थी को पानी में विभिन्न वस्तुएँ डालकर स्वयं निष्कर्ष निकालने दें।
  • (2) पानी के घनत्व के कारण अंडा तैरता है।
  • (3) आप उच्च कक्षाओं में सही कारण सीखेंगे।
  • (4) अलग-अलग मात्रा में नमक के साथ प्रयोग करें और उसका अवलोकन करें।

अभिकथन (A): ईवीएस के सीखने को अवलोकन, पहचान, वर्गीकरण, आदि से संबंधित प्रक्रिया कौशल के लिए उन्मुख होने की आवश्यकता है।

  • कारण (R): विभिन्न प्रक्रिया कौशल प्राप्त करने के माध्यम से, ईवीएस के सीखने के परिणामों को हासिल करने की संभावना होती है।
  • (1) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
  • (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (4) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

एक ईवीएस शिक्षक को योगात्मक मूल्यांकन (Summative Assessment) के लिए प्रश्न पत्र तैयार करते समय ________ पर जोर देना चाहिए।

  • (1) प्रश्न पत्र की लंबाई और उद्देश्य
  • (2) प्रश्न पत्र की सामग्री कवरेज और उद्देश्य
  • (3) प्रश्न पत्र के कुल अंक और सामग्री कवरेज
  • (4) प्रश्न पत्र की लंबाई और कुल अंक

कक्षा III के विद्यार्थियों के लिए ईवीएस में निम्नलिखित में से कौन-सा सीखने का परिणाम (अधिगम प्रतिफल) नहीं है?

  • (1) अच्छे और बुरे स्पर्श पर अपनी राय व्यक्त करना
  • (2) देखे गए/अनुभव किए गए मुद्दों पर आवाज उठाना और समाज की प्रथाओं से संबंधित करना जैसे संसाधनों के स्वामित्व में भेदभाव
  • (3) कुछ स्थानीय, इनडोर, आउटडोर खेलों में नियमों का अवलोकन करना
  • (4) कक्षा की दिशाओं की पहचान करना

आपको कक्षा III से V तक के अपने विद्यार्थियों के लिए ईवीएस पाठ्य-पुस्तकों का चयन करना है। इस उद्देश्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मानदंड सबसे उपयुक्त है?

  • (1) पुस्तक में चित्र बड़े और रंगीन होने चाहिए।
  • (2) भाषा सरल और विद्यार्थियों के मानसिक स्तर के अनुसार होनी चाहिए।
  • (3) पाठ्य-पुस्तक को सचित्र और विद्यार्थियों के लिए आकर्षक होना चाहिए।
  • (4) पाठ्य-पुस्तक बाल-उन्मुख होनी चाहिए तथा लिंग, जाति, वर्ग और धर्म के आधार पर किसी भी रूढ़िवादिता या अपमानजनक व्यवहार से रहित होनी चाहिए।

अभिकथन (A): प्राथमिक स्तर पर ईवीएस में विषयों के बजाय थीम हैं।

  • कारण (R): विषयों की तुलना में थीम-आधारित ईवीएस सीखना शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए आसान है।
  • (1) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
  • (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (4) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

आप ईवीएस के विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं। निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया सबसे उपयुक्त है?

  • (1) ग्लोब से नक्शा पढ़ना
  • (2) विभिन्न देशों के सिक्के एकत्रित करना
  • (3) उपलब्ध सामग्री से ईवीएस किट विकसित करना
  • (4) एक चार्ट पर विभिन्न पौधों के भागों का चित्र बनाना

ईवीएस के लिए रचनात्मक आकलन (Formative Assessment) ________ है।

  • A. सीखने के लिए आकलन
  • B. सीखने का आकलन
  • C. अधिगम के रूप में आकलन
  • D. सीखने के बारे में आकलन
  • सही विकल्प चुनिए :
  • (1) C और D
  • (2) A और B
  • (3) A और C
  • (4) B और C

अभिकथन (A): ईवीएस में क्षेत्र भ्रमण (Field Trips) प्रभावी शिक्षणशास्त्रीय रणनीति है।

  • कारण (R): क्षेत्र भ्रमण वस्तुओं, घटनाओं और स्थानों की याददाश्त को बढ़ावा देती हैं।
  • (1) (A) गलत है, परन्तु (R) सही है।
  • (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (4) (A) सही है, परन्तु (R) गलत है।

गुजरात के सापेक्ष, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की क्रमशः स्थितियाँ हैं :

  • (1) उत्तर-पश्चिम; दक्षिण-पश्चिम
  • (2) उत्तर-पूर्व; दक्षिण-पश्चिम
  • (3) उत्तर-पूर्व; दक्षिण-पूर्व
  • (4) उत्तर-पश्चिम; दक्षिण-पूर्व

रामा प्रत्येक शाम को अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलता है। वह क्रिकेट खेलने में कौन-सी ऊर्जा का उपयोग करता है?

  • (1) प्रकाश ऊर्जा
  • (2) रासायनिक ऊर्जा
  • (3) मांसपेशियों की ऊर्जा
  • (4) ध्वनि ऊर्जा

जब हम ईंधन जलाते हैं तो हमें प्राप्त होती है/होते हैं :

  • (1) केवल प्रकाश ऊर्जा
  • (2) ऊष्मा एवं प्रकाश ऊर्जा
  • (3) यांत्रिक एवं प्रकाश ऊर्जा
  • (4) प्रकाश एवं ध्वनि ऊर्जा

निम्नलिखित में से कौन-सी ‘असम में खाए जाने वाले चावलों की एक सामान्य किस्म’ है जो पकने के बाद चिपचिपे (स्टिकी) हो जाते हैं?

  • (1) बोरा चावल
  • (2) अरबोरीयो चावल
  • (3) बोम्बा चावल
  • (4) पोन्नी चावल

बिहार राज्य के लोगों के लिए निम्नलिखित में से मधुमक्खी-पालन कार्यक्रम आरम्भ करने के वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अवधि चुनिए :

  • (1) अक्टूबर से दिसम्बर
  • (2) फरवरी से अप्रैल
  • (3) अप्रैल से जून
  • (4) अगस्त से अक्टूबर

स्तम्भ A और स्तम्भ B का मिलान कीजिए :

  • A. जीरा (Cumin) – (iv) छोटा परन्तु खुशबूदार
  • B. केसर (Saffron) – (iii) पीले रंग का
  • C. मिर्च (Chillies) – (ii) दक्षिण अमेरिका से उत्पत्ति
  • D. लौंग (Clove) – (i) कील की तरह दिखता है
  • सही विकल्प :
  • (1) A-I, B-III, C-II, D-IV
  • (2) A-IV, B-III, C-II, D-I
  • (3) A-III, B-IV, C-I, D-II
  • (4) A-IV, B-I, C-III, D-II

बंगाल की खाड़ी का तटवर्ती राज्य/केन्द्र-शासित प्रदेश है :

  • (1) ओडिशा
  • (2) कर्नाटक
  • (3) केरल
  • (4) तेलंगाना

जंगलों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  • A. कुड़ुक भाषा में ‘तोरांग’ का मतलब जंगल है।
  • B. झारखंड में, ग्राम परिषद (पंचायत) लॉटरी के माध्यम से यह तय करती है कि किस परिवार को कृषि के लिए कितनी भूमि मिलेगी।
  • C. जंगल अधिकार कानून, 2007 उन लोगों को अधिकार दिलाता है जो कम-से-कम 15 वर्षों से जंगलों में रह रहे हैं।
  • D. मिज़ोरम में लगभग तीन-चौथाई लोग जंगलों से जुड़े हुए हैं।
  • इनमें सही कथन हैं :
  • (1) B और C
  • (2) A और C
  • (3) A और B
  • (4) A और D

24 g/mL घनत्व और 6 mL आयतन वाली वस्तु का द्रव्यमान क्या होगा?

  • (1) 146 g
  • (2) 142 g
  • (3) 143 g
  • (4) 144 g

साँपों के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा गलत कथन को चिह्नित कीजिए :

  • (1) वे अपने भोजन (शिकार) को पूरा निगल जाते हैं।
  • (2) साँपों के दाँत नुकीले होते हैं।
  • (3) जहरीले साँपों के डसने वाले दाँत होते हैं।
  • (4) वे अपने शिकार को चबाकर खाते हैं।

काँसा (ब्रॉन्ज) एक मिश्रधातु है जिसे निम्नलिखित में से किन्हें पिघलाकर बनाया जाता है?

  • (1) टिन और कॉपर
  • (2) कॉपर और जिंक
  • (3) एलुमिनियम और जिंक
  • (4) जिंक और टिन

निम्नलिखित में से हाथियों के बारे में सही कथन चुनिए :

  • A. तीन महीने के हाथी के बच्चे का वज़न सामान्यतः लगभग 100 किलोग्राम होता है।
  • B. वयस्क हाथी एक दिन में 200 किलोग्राम से अधिक पत्तियों और झाड़ियों को खा सकता है।
  • C. हाथी बहुत अधिक आराम नहीं करते हैं; वे दिन में दो से चार घण्टे ही सोते हैं।
  • D. हाथी कीचड़ और पानी से खेलना पसन्द करते हैं।
  • (1) B और D
  • (2) A और B
  • (3) A और C
  • (4) C और D

निम्नलिखित कथनों A और B पर विचार कीजिए :

  • कथन A : मनाली में, ढालू छतों वाले मज़बूत बाँसों के खम्भों पर बने ऊँचे उठे हुए लकड़ी के घर बनाए जाते हैं।
  • कथन B : मनाली में बारिश बहुत होती है और बर्फ भी पड़ती है।
  • सही विकल्प चुनिए :
  • (1) A ग़लत है, परन्तु B सही है
  • (2) A और B दोनों सही हैं
  • (3) A और B दोनों ग़लत हैं
  • (4) A सही है, परन्तु B ग़लत है

अभिकथन (A): दाब लगाने पर, गैस को आसानी से संपीडित (Compressed) किया जा सकता है।

  • कारण (R): जब हम किसी गैस पर दबाव लगाते हैं, तो गैसीय कणों के बीच अंतराअणुक स्थान कम हो जाता है और यह आसानी से संपीडित हो जाती है।
  • (1) (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
  • (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (4) (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।

पौधों के निम्नलिखित मुख्य कार्यों पर विचार कीजिए :

  • A. भोजन का उत्पादन और भंडारण करना
  • B. पौधे को शक्ति और सहारा देना
  • C. पौधे के अन्य भागों को जड़ों से जल और खनिज का स्थानांतरण करना
  • तने का/के मुख्य कार्य है/हैं :
  • (1) केवल B और C
  • (2) केवल B
  • (3) केवल A और B
  • (4) A, B और C

भाग 4: भाषा I – हिंदी (Language I – Hindi) – प्रश्न 91 से 120

इस खंड में हिंदी भाषा शिक्षण (Pedagogy) के 15 प्रश्न और अपठित गद्यांश व पद्यांश पर आधारित 15 प्रश्न पूछे गए थे। शिक्षण शास्त्र के प्रश्न व्यावहारिक समझ और नई शिक्षा नीति पर केंद्रित थे।

उस युक्ति का चयन कीजिए जो नीचे दिए गए उदाहरण से मेल खाती है।

  • ‘मैं भाषा पर ध्यान केन्द्रित रखती हूँ, मैं इस बात का पूरा ध्यान रखती हूँ कि यह सही हो।’
  • (1) पर-भाषा-व्यवहार (ट्रांसलैंग्युजिंग)
  • (2) याद करना
  • (3) पुनरावृत्ति करना (दोहराना)
  • (4) स्व-निरीक्षण

कक्षा II के विद्यार्थी एक कविता गा रहे हैं – “यह मेरी नाक है, ये मेरे कान।” यह कविता गाते समय वे शरीर के जिस अंग का नाम लेते हैं, उस अंग को स्पर्श भी करते हैं। अध्यापिका किस विधि का प्रयोग कर उन्हें सिखा रही है?

  • (1) विभिन्न दर्शन ग्राही
  • (2) श्रव्य-भाषिक
  • (3) सम्प्रेषणात्मक भाषा शिक्षण
  • (4) समग्र भौतिक प्रतिक्रिया

विद्यार्थी पिछली इकाई से शब्द लेकर पाँच प्रश्नों के उत्तर समूह में देने का काम कर रहे हैं। वे अपने सवालों को दूसरे समूहों के साथ अदला-बदली करते हैं और सवालों के उत्तर देने की कोशिश करते हैं। यह किसका उदाहरण है?

  • (1) सहपाठी आकलन
  • (2) स्व-आकलन
  • (3) पृष्ठ-पोषण (फीडबैक)
  • (4) पठन आकलन

“मुझे यह काम बहुत ही पसंद है – जब अध्यापिका मुझे एक कार्ड देती है, जिस पर कोई शब्द या वाक्य लिखा होता है। मैं उससे संबंधित अभिनय करती हूँ और समूची कक्षा उस शब्द/वाक्य के बारे में अनुमान लगाती है।” शिक्षार्थी की प्राथमिकताओं के साथ शिक्षार्थी की टिप्पणी की पहचान कीजिए।

  • (1) जब मैं गति-बोधक तरीके से संलग्न रहती हूँ तो मुझे भाषा अच्छी तरह से याद रहती है।
  • (2) जब मैं देखती हूँ तो मुझे भाषा अच्छी तरह से याद रहती है।
  • (3) जब मैं सुनती हूँ तो मुझे भाषा अच्छी तरह से याद रहती है।
  • (4) जब मैं कार्ड से वाक्य को याद करती हूँ तो मुझे भाषा अच्छी तरह से याद रहती है।

**अभिकथन (A):** विद्यालय में प्रवेश करने वाले सभी बच्चे अपनी आयु अनुसार भाषा के सक्षम प्रयोगकर्ता होते हैं।

  • **तर्क (R):** भाषिक और सांस्कृतिक विविधता के कारण वे अपनी योग्यताओं का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।
  • (1) (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
  • (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (4) (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।

कक्षा V का मंजीत अपने अध्यापक से अलग शैली में बात करता है, अपने मित्रों से कुछ अलग तरह से और एक दो-वर्षीय बच्चे से कुछ अलग तरह से बात करता है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि मंजीत जानता है कि सामाजिक स्थितियों में भाषा का प्रयोग किस तरह से करना है। भाषा के इस गुण को किस रूप में जाना जाता है?

  • (1) वाक्गत
  • (2) प्रकृतिवादी
  • (3) अर्थगत
  • (4) उपयोगितावादी

एक माँ ने इस बात की ओर ध्यान दिया कि उसकी बच्ची कभी-कभी ऐसे शब्द बोल जाती है जो न तो उसने कभी किसी वयस्क से सुने हैं और न ही अपने भाई-बहनों से सुने हैं। इस बात को लेकर वह भ्रमित है, क्योंकि उसका मानना है कि बच्चे अपने परिवार और आस-पास के परिवेश में लोगों का अनुकरण करके भाषा सीखते हैं। उसका यह मत किससे प्रतिध्वनित (मेल खाना) होता है?

  • (1) बहुभाषावाद
  • (2) सहजवाद (प्राकृतवाद)
  • (3) व्यवहारवाद
  • (4) रचनावाद

कौशलों के उस समूह को क्या कहेंगे जो बच्चे औपचारिक पठन निर्देश शुरू करने से पहले विकसित कर लेते हैं और जो बाद के अकादमिक कौशलों के लिए बुनियाद प्रदान करता है?

  • (1) उद्गामी साक्षरता
  • (2) उद्गामी (इमर्जेंट) समाधान
  • (3) उद्गामी पाठ्यचर्या
  • (4) उद्गामी गुणधर्म

एक दादी/नानी अपने घर में छोटे बच्चों को पुस्तकों से कहानियाँ पढ़कर सुनाना पसंद करती है। इस तरह से वह उन्हें पुस्तकों व नए विचारों से परिचित करवाती है, और बच्चे भी इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से संलग्न रहते हैं। इस तकनीक को किस रूप में जाना जाता है?

  • (1) सस्वर पठन
  • (2) मॉडल पठन
  • (3) साझा पठन
  • (4) संभाषिक पठन

पठन सिखाने का वह उपागम जिसमें मूल तत्त्वों जैसे वर्णों और स्वनिम से शुरू किया जाता है और जिसमें बच्चों को यह सिखाया जाता है कि समग्र रूप से पठन सीखने से पहले स्वनिम को शब्दों से मिलाया जाता है, इस उपागम को क्या कहेंगे?

  • (1) संरचनात्मक उपागम
  • (2) शीर्ष-अधोमुखी (टॉप-डाउन) उपागम
  • (3) अधोमुखी (बॉटम-अप) उपागम
  • (4) समग्र भाषा उपागम

**अभिकथन (A):** ध्वन्यात्मक वर्तनी के प्रयोग से सही वर्तनी लिखना सीखने की योग्यता मंद पड़ जाती है।

  • **तर्क (R):** जब बच्चे पारंपरिक वर्तनी के स्थान पर अपनी ‘आविष्कृत’ वर्तनी का उपयोग करते हैं, तब यह सही वर्तनी लिखने की उनकी योग्यता को मंद नहीं करती है।
  • (1) (A) ग़लत है, परन्तु (R) सही है।
  • (2) (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या है।
  • (3) (A) और (R) दोनों सही हैं, परन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
  • (4) (A) सही है, परन्तु (R) ग़लत है।

नई भाषा सीखते समय, बहुत से विद्यार्थी भाषा के अद्वितीय उच्चारण संबंधी नियमों के कारण भाषा बोलते समय प्रायः आत्मविश्वास की कमी का सामना करते हैं। इस समस्या को दूर करने का तरीका क्या है?

  • (1) जब-जब उन्हें समस्या आए, उनकी ग़लती में सुधार किया जाए।
  • (2) बच्चे कक्षा में सस्वर वाचन करें।
  • (3) कक्षा में ऐसे खेलों जैसी गतिविधियों का प्रयोग किया जाए जिसमें मौखिक अन्तःक्रियाएँ अधिक हों।
  • (4) काउन्सलर के साथ विशेष वाक् थेरेपी सत्र आयोजित किए जाएँ।

कक्षा III की अध्यापिका अपने शिक्षार्थियों को नई शब्दावली से परिचित करवा रही है। निम्नलिखित में से कौन-सा नई शब्दावली सिखाने का प्रभावशाली तरीका है?

  • (1) अध्यापिका श्यामपट्ट पर शब्द का अर्थ लिखे और शिक्षार्थियों को उसे याद करने के लिए कहे।
  • (2) अध्यापिका शब्दों के विलोम शब्द बताए और बच्चों की भाषा में उन शब्दों के अर्थ बताए।
  • (3) अध्यापिका बच्चों को शब्दों की ठोस परिभाषा बताए।
  • (4) अध्यापिका स्थिति विशेष के अनुसार उस शब्द का अर्थ समझाने की कोशिश करे।

भाषा सीखना किससे संबंधित है?

  • (1) कौशल
  • (2) अर्जन
  • (3) प्रक्रिया
  • (4) उत्पाद

पठन के तरीकों का, पाठक को क्या करना चाहिए, से मिलान कीजिए:

  • (A) अनुमान – (i) लेखक कैसे लिखते हैं…
  • (B) निष्कर्ष निकालना – (ii) अपरिचित शब्दों को समझने के लिए…
  • (C) संदर्भ से जोड़कर अर्थ – (iii) शीर्ष कथन या प्रस्तावना पर ध्यान…
  • (D) गहन पठन – (iv) पाठ्य-वस्तु में भाषा का किस तरह प्रयोग…
  • (E) पाठ्य-वस्तु संयोजन – (v) शीर्षक और चित्रों का प्रयोग…
  • सही मिलान चुनें:

गद्यांश के अनुसार सबसे धन्यवाद कहने का कारण नहीं है :

  • (1) दया
  • (2) स्वार्थ
  • (3) संस्कृति
  • (4) स्वभाव

‘हर बुराई अज्ञान के अंधकार में फैलती है।’ से तात्पर्य है :

  • (1) अज्ञानी व्यक्ति बुराइयाँ फैलाता है।
  • (2) अँधेरा होते ही बुराइयाँ फैल जाती हैं।
  • (3) अँधेरा सब बुराइयों की जड़ है।
  • (4) अज्ञानता के कारण बुराइयाँ फैलती हैं।

‘सुख-दुख’ का कारण है :

  • (1) प्रारब्ध
  • (2) भाग्य
  • (3) दुर्भाग्य
  • (4) कर्म

गद्यांश के अनुसार प्रायश्चित के साथ-साथ मानव को क्या करना चाहिए?

  • (1) सुख भोगना
  • (2) सफ़ाई करना
  • (3) पुरुषार्थ
  • (4) दुख भोगना

‘मन की कोठरी को स्वच्छ रखें’, से तात्पर्य है :

  • (1) मन सब विकारों का कारण है
  • (2) मन को नियंत्रण में रखना
  • (3) मन से बुरे भावों का निष्कासन
  • (4) मन के अनुसार कार्य करना

जीवन का मुख्य लक्ष्य है :

  • (1) ईश्वर के प्रति अनासक्ति
  • (2) ईश्वर की भक्ति करना
  • (3) ईश्वर के प्रति आभार प्रकट करना
  • (4) ईर्ष्या से ऊपर उठना

‘स्वार्थ’ का विलोम है :

  • (1) नि:स्वार्थ
  • (2) प्रयोजन
  • (3) स्वार्थपरायणता
  • (4) परोपकार

‘मानवीय’ शब्द में प्रत्यय है :

  • (1) य
  • (2) वीय
  • (3) ईय
  • (4) इय

कौन-सा शब्द-युग्म समूह से भिन्न है?

  • (1) शुद्ध-अशुद्ध
  • (2) सुख-दुख
  • (3) ज्ञान-अज्ञान
  • (4) अंधकार-अँधेरा

कविता का मुख्य स्वर है :

  • (1) गौरव गाथा
  • (2) युग-निर्माण
  • (3) स्त्री-शक्ति
  • (4) स्वतंत्रता

कविता के अनुसार स्वतंत्रता-प्राप्ति में स्त्री की भूमिका ________ है।

  • (1) औसत
  • (2) संज्ञान योग्य
  • (3) नगण्य
  • (4) अप्रासंगिक

स्त्री के लिए किस ‘विशेषण’ का प्रयोग नहीं किया गया है?

  • (1) सबला
  • (2) नींव
  • (3) अबला
  • (4) गौरव

स्त्री की निर्माणकारी शक्ति का भाव कविता की किस पंक्ति में निहित है?

  • (1) युग-निर्माण तुम्हें करना है।
  • (2) आज़ादी की खुदी नींव।
  • (3) जननी हो संपूर्ण जगत की।
  • (4) कमजोर न समझो।

कविता के अनुसार स्त्री को :

  • (1) गौरव-गान करते रहना होगा।
  • (2) पत्थर भरने का कार्य ही करना होगा।
  • (3) स्वयं की शक्ति को पहचानना होगा।
  • (4) जननी के रूप में ही रहना होगा।

‘जननी हो संपूर्ण जगत की…..’ पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

  • (1) अनुप्रास
  • (2) उपमा
  • (3) रूपक
  • (4) यमक

भाग 5: भाषा II – English (Language II) – प्रश्न 121 से 150

इस खंड में दो अनसीन पैसेज (Unseen Passages) और इंग्लिश पेडागॉजी (English Pedagogy) के 15 प्रश्न शामिल हैं। पेडागॉजी के प्रश्न भाषा अर्जन (Acquisition) और शिक्षण विधियों (TPR, Approaches) पर केंद्रित थे।

निर्देश: Directions (Q. 121-127): Read the passage given below (Father would dress himself…) and answer the questions.

Father was very particular about dressing :

  • (1) as he wanted to follow the proper dress code.
  • (2) to impress the judges.
  • (3) to impress his family.
  • (4) as he was rich enough to buy good clothes.

Which of the following statements are true/false?

  • A. Father avoided eating in the court canteen.
  • B. He liked to drink hot tea during the day.
  • C. He carried case files wrapped in a cloth.
  • Choose the correct option:
  • (1) A and B are false, but C is true.
  • (2) A and B are true, but C is false.
  • (3) B and C are true, but A is false.
  • (4) C and A are true, but B is false.

Which of the following statements is wrong?

  • (1) He was the preferred lawyer of some clients.
  • (2) Young advocates wanted to learn from him.
  • (3) Only a few were jealous of his popularity.
  • (4) He argued his cases logically and persuasively.

Which of the following statements are true/false?

  • A. Even the judges recognised his legal acumen.
  • B. He preferred his legal obligations to family obligations.
  • Choose the correct option:
  • (1) Both A and B are false.
  • (2) A is true and B is false.
  • (3) B is true and A is false.
  • (4) Both A and B are true.

‘His arguments were forceful, coherent, ………….’

  • Choose the word similar in meaning to the underlined one.
  • (1) calculating
  • (2) reasonable
  • (3) crazy
  • (4) witless

‘…………. a bundle containing court papers.’

  • The underlined word is a/an :
  • (1) Adverb
  • (2) Noun
  • (3) Verb
  • (4) Adjective

‘One client was particular that my father …….’

  • The underlined expression is a/an __________ clause.
  • (1) Adverb
  • (2) Principal
  • (3) Noun
  • (4) Adjective

Which one of the following statements is true?

  • (1) Uncle Henry’s house was freshly painted.
  • (2) Dorothy’s parents were rich farmers.
  • (3) Uncle Henry had a big farm.
  • (4) She lived in a small and shabby house.

Which one of the following statements is true?

  • (1) There was no tall tree near the house.
  • (2) The house was a comfortable brick house.
  • (3) It was made of wood, as wood was easily available.
  • (4) Dorothy slept in a big wooden bed.

Study the following statements :

  • A. In the vast grassland, Uncle Henry’s was the only house.
  • B. There was sun-baked gray grass all around.
  • C. In the middle of the prairies was a green field ploughed by Uncle Henry.
  • Choose the correct option:
  • (1) A and B are wrong, but C is right.
  • (2) A and B are right, but C is wrong.
  • (3) B and C are right, but A is wrong.
  • (4) A and C are right, but B is wrong.

Study the following statements :

  • A. Uncle Henry had a tractor trolley in which wood was carried.
  • B. The wood for the house was carried from far away.
  • Choose the correct option:
  • (1) Both A and B are wrong.
  • (2) A is right and B is wrong.
  • (3) B is right and A is wrong.
  • (4) Both A and B are right.

Which of the following statements are true (T) and which ones are false (F)?

  • A. The fear of a cyclone loomed large on the family.
  • B. They had built a shelter for protection against wind and rain.
  • C. Around the house there was nothing to reduce the impact of a storm.
  • D. Their drawing room had only three or four chairs.
  • Choose the correct option:
  • (1) T F T F
  • (2) F T F T
  • (3) T T T F
  • (4) F F T T

‘………… with Uncle Henry, who was a farmer.’

  • The underlined word is a/an _________ clause.
  • (1) Adverb
  • (2) Principal
  • (3) Noun
  • (4) Adjective

‘a cupboard for the dishes.’

  • The underlined word is a/an ___________ .
  • (1) Article
  • (2) Conjunction
  • (3) Preposition
  • (4) Adverb

There was no garret at all.

  • The underlined word nearly means the same as a __________ .
  • (1) pantry
  • (2) loft
  • (3) study
  • (4) toilet

While planning lessons for young learners, the teacher decided to focus on the Total Physical Response (TPR) method. Which one of the following should be used to include TPR in the lesson?

  • (1) Must keep activities aside and instead ask questions and motivate them to respond.
  • (2) Must ensure to add some bodily activities in class.
  • (3) Choose activities that help them stay in their seats and work in pairs or groups.
  • (4) Must add some listening activity in class.

Which approach to grammar encourages the belief that learning a language is a matter of learning rules?

  • (1) Grammar Translation
  • (2) Deductive
  • (3) Inductive
  • (4) Communicative

A teacher is planning to give a free writing task to learners in Class V. Which one of the following should be focused on most by the teacher?

  • (1) The handwriting of the learner
  • (2) Accuracy of the content
  • (3) Fluency of the content
  • (4) Both fluency and accuracy of the content

Top-down means ‘attend to the overall meaning’. What does ‘bottom-up’ mean?

  • (1) Focus on asking short answer type questions
  • (2) Focus on the gist of the text and abstract ideas
  • (3) Focus on pre-reading
  • (4) Focus on the words and phrases of the text

Which among these is the primary responsibility of the language teacher?

  • (1) Instructing the learners
  • (2) Identifying the learner’s communicative needs
  • (3) Selecting suitable content for teaching
  • (4) Grouping learners into different classes

A young child picks up a book, holds it right side up, and turns the pages. These activities demonstrate :

  • (1) emergent solution skills
  • (2) emergent literacy skills
  • (3) emergent curriculum
  • (4) emergent properties

Assertion (A): Learners acquire languages since they are genetically predisposed to do so and the environment does not play any role in it.

  • Reason (R): The learner-centered classroom environment has a great impact on language acquisition.
  • (1) (A) is false, but (R) is true.
  • (2) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
  • (3) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
  • (4) (A) is true, but (R) is false.

A way to teach reading that emphasises understanding the meaning of words from the context in which they appear is :

  • (1) Structural approach
  • (2) Communicative approach
  • (3) Bottom-up approach
  • (4) Whole language approach

The ability to think and talk about language is :

  • (1) Metalinguistic ability
  • (2) Phonological awareness
  • (3) Proficiency
  • (4) Emergent literacy

A mother asked the teacher of Class II how it was possible for her child to sometimes say things that she had never heard any adults or siblings say. How is it possible? Which one of the following is the apt answer to this question?

  • (1) As per the constructivist approach, children can invent new languages.
  • (2) Children learn language only by imitating adults.
  • (3) The human brain is innately wired to learn language.
  • (4) A child learns language when we reinforce the development of the child’s language.

A technique used to facilitate early literacy, which involves an adult and a child looking at a book together while the adult asks questions and encourages a dialogue, followed by switching roles so that the child asks questions to the adult, is called :

  • (1) Storytelling
  • (2) Model reading
  • (3) Shared reading
  • (4) Dialogic reading

A teacher can develop the listening skills of language learners by :

  • (1) making the learners listen to everything they hear passively.
  • (2) speaking continuously to learners both within the classroom and outside.
  • (3) focusing only on listening skills without associating them with other language skills.
  • (4) creating opportunities for learners to listen to a variety of language sources and people and engaging in other listening activities.

Assertion (A): Accuracy in language is most important at the primary level.

  • Reason (R): Grammar is an integral part of the primary curriculum.
  • (1) (A) is false, but (R) is true.
  • (2) Both (A) and (R) are true and (R) is the correct explanation of (A).
  • (3) Both (A) and (R) are true, but (R) is not the correct explanation of (A).
  • (4) (A) is true, but (R) is false.

Theoretical positions and beliefs about the nature of language, the nature of language learning, and the applicability of both to pedagogical settings is :

  • (1) Technique
  • (2) Syllabus
  • (3) Content
  • (4) Approach

Formative evaluation is :

  • (1) not subjected to change.
  • (2) what is happening in the teaching-learning process.
  • (3) related to ongoing development and improvement.
  • (4) carried out at a pre-specified or particular stage in the course.
ℹ️ विश्वसनीय स्रोत और संदर्भ

इस लेख में प्रस्तुत किए गए उत्तर और विस्तृत व्याख्याएं निम्नलिखित प्रामाणिक स्रोतों और दस्तावेजों पर आधारित हैं, ताकि आपको शत-प्रतिशत सटीक जानकारी मिल सके:

  • आधिकारिक उत्तर कुंजी: सभी प्रश्नों के उत्तर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा जारी अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) से मिलान किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आप CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • NCERT पाठ्यपुस्तकें: पर्यावरण अध्ययन (EVS) और गणित के प्रश्नों का विश्लेषण कक्षा 3 से 5 की NCERT पुस्तकों (‘आस-पास’ और ‘गणित का जादू’) के तथ्यों के आधार पर किया गया है।
  • मानक शिक्षाशास्त्रीय ग्रंथ: बाल विकास (CDP) और शिक्षण विधियों की व्याख्या के लिए मानक मनोविज्ञान की पुस्तकों और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF 2005) को संदर्भ बनाया गया है।
निष्कर्ष (Conclusion)

CTET August 2023 Paper 1 का यह विस्तृत विश्लेषण आपको परीक्षा की गहराई को समझने में मदद करेगा। बाल विकास में ‘समझ’, गणित में ‘तर्क’, EVS में ‘अवलोकन’ और भाषा में ‘संदर्भ’ (Context) पर जोर दिया गया है। आगामी परीक्षा में सफलता के लिए Previous Year Papers का अभ्यास और NCERT की पुस्तकों का अध्ययन अनिवार्य है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

📲 इस लेख को शेयर करें:

🚀 हमसे सोशल मीडिया पर जुड़ें

लेटेस्ट अपडेट्स और फ्री नोट्स के लिए फॉलो करें:

अपनी तैयारी को नई उड़ान दें!

ज्ञान और मार्गदर्शन के इस सफर में अकेला महसूस न करें। हमारे समुदाय से जुड़ें:

हमारे अन्य उपयोगी ब्लॉग्स:

Paisa Blueprint | Desh Samvad

Leave a Comment